बेगुसराय जिला अन्तर्गत वीरपुर प्रखंड के नौला पंचायत निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक घूरन साह जी की श्रद्धांजलि समारोह सह परगना महाभोज का आयोजन कानू विकास संघ के तत्वावधान में आयोजित किया गया।
जिसकी अध्यक्षता राम निवास साह ने किया तथा मंच संचालन कानू विकास संघ के जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार साह ने किया। मुख्य अतिथि वैश्य जागरण मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० राजकुमार आजाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मति पूनम आजाद,बेगुसराय जिला अध्यक्ष बुटन साह, खगड़िया जिला अध्यक्ष मक्खन साह, बेगुसराय जिला के पूर्व जिलाध्यक्ष कुंदन कानू,शिक्षक रमेश साह, शिक्षक राम सेवक साह, नरसिंह साह,
पत्रकार विजय साह, रामाशंकर साह, प्रमोद साह आदि नेताओं ने उनके तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि सुमन अर्पित किया। डा० आजाद ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक घूरन साह जी अपने शिक्षादान देकर अपने समाज के बहुत लोगों को उच्च पदों पर आसीन करवाया, इसलिए जब तक उनका शिष्य जीवित है तब तक वे अमर रहेंगे।
श्री मति पूनम आजाद ने अपने भजन " चेतो मनुष तन पाय के" गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।बुटन साह जी ने संबोधित करते हुए कहा कि बुटन साह जी के जाने से वैश्य समाज को भारी क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।सभी आगत अतिथियों का स्वागत
स्व० घूरन साह जी के सुपुत्र अंजनी कुमार साह,सुपुत्री मीना, वीणा, छोटी, प्रमिला,पौत्र गुलशन, पौत्री दीपा सहित समस्त परिवार के लोगों ने पुष्पों की माला पहनाकर तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
परगना महाभोज में आए हुए सभी गांवों के वैश्य समाज के लोगों को स्वादिष्ट पूर्ण मिष्ठान युक्त भोजन करवा कर सम्मानपूर्वक विदा किया गया ।




