प्रधानाध्यापक की पिटाई से छात्रा बेहोश, पुलिस ने किया गिरफ्तार
एक ओर बिहार सरकार ग्रामीण इलाके के छात्र - छात्र-छात्राओं को शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ने की कवायद में पंचायत स्तर तक मध्य विद्यालय को उत्क्रमित कर उच्च माध्यमिक विद्यालय हाई स्कूल की स्थापना कर दी है साथ ही बालिकाओं के लिए शिक्षा प्रोत्साहन के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है।
तो दूसरी ओर कुछ शिक्षक व प्रधानाध्यापक के कृत अलग ही जग जाहिर हो रहा है। प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय फुलवरिया तीन बिषहर स्थान आलापुर की है। जहां गुरुवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक के पिटाई से वर्ग 6 की 11 वर्षीय छात्रा निभा कुमारी बेहोश हो गई। वह मंगल पंडित की पुत्री बताई गई है। छात्र की इलाज के लिए बरौनी के लाइफ लाइन में भर्ती करवाया गया है जहां चिकित्सक की देखरेख में इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पूरे ग्रामीण विद्यालय के पास जमा होकर प्रधानाध्यापक के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा फुलवरिया थाना को सूचित किया गया मौके पर फुलवरिया थाना के एएसआई यूके सिंह अपने पुलिस बल के साथ विद्यालय पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर थाना ले गया। स्थानीय पंचायत समिति प्रतिनिधि रमेश पंडित ने बताया कि छात्र निभा कुमारी अपने आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए प्रधानाध्यापक से छुट्टी मांग रही थी उसी क्रम में आक्रोशित होकर प्रधानाध्यापक के थप्पड़ और मुक्के के प्रहार से छात्रा बेहोश हो गई बेहोशी की हालात में विद्यालय के शिक्षक रामकुमार एवं घर वालों ने उसे बरौनी के लाइफ लाइन में भर्ती करवाया गया। जहां छात्र अब तक बेहोश बताई जा रही है। प्रधानाध्यापक के द्वारा दो महत्वपूर्ण भी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति बोर्ड के फार्म भरवाने के नाम पर छात्र-छात्राओं से परीक्षा फीस के अतिरिक्त अवैध राशि वसूली की गई थी। जिसे मीडिया दर्शन अखबार में प्रकाशित होने के बाद सभी छात्र-छात्राओं को शुल्क से अधिक राशि लिए जाने के बाद उक्त राशि वापस किया गया था। लेकिन विभागीय कार्रवाई नहीं होने की वजह से पुनः इस तरह का कृत किया गया जो शिक्षा विभाग को कलंकित करने वाला है।



