Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

अवकाश प्राप्त शिक्षक सह वैश्य नेता शुकदेव साह के श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन

बेगूसराय जिला अन्तर्गत बरौनी प्रखंड के नूरपुर पंचायत के वार्ड नं ०४ निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक सह वैश्य नेता शुकदेव साह के श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन


वैश्य जागरण मंच एवं कानू विकास संघ के तत्वावधान में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता अवकाश प्राप्त शिक्षक सह महना चोरासी के सरदार रामविलास साह ने किया तथा मंच संचालन नंदलाल साह ने किया। मुख्य अतिथि वैश्य जागरण मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० राजकुमार आजाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मति पूनम आजाद, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार गृह रक्षा वाहिनी के संरक्षक सीताराम साह, वैश्य जागरण मंच के बेगुसराय जिला अध्यक्ष सह कानू विकास संघ के जिला अध्यक्ष बुटन साह, पूर्व जिला अध्यक्ष कुंदन कानू, खगड़िया जिला अध्यक्ष मक्खन साह,  जिला संरक्षक अधिवक्ता लक्ष्मी साह जिला संरक्षक महेंद्र साह, युवा जिला अध्यक्ष श्रवण साह, जिला संरक्षक सकलदेव साह, युवा प्रदेश सचिव नवीन साह,जिला उपाध्यक्ष सुनील साह, जिला कोषाध्यक्ष भगवान साह आदि नेताओं ने स्व० शुकदेव साह जी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

डा० आजाद ने संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्ति नश्वर है लेकिन अपने कर्म के बल पर अमर हो जाता है। जब तक मनुष्य को याद किया जाता है तब तक व्यक्ति मर कर भी अमर रहता है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जीते जी अमर बनने का प्रयास करना चाहिए। श्री मति पूनम आजाद ने अपने भजन " माटी के हो बनल शरिरिया माटी में मिल जाई, केहू कछु लेके नहीं जा‌ई " गाकर अध्यात्मिक माहौल उत्पन्न कर दिया। स्व० शुकदेव साह जी के दोनों सुपुत्रों मनोज कुमार और ज्ञानेश कुमार ने सभी अतिथियों को पुष्पों की माला पहनाकर तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom