Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

बिहार में प्याज के कालाबाजारी एवं जमाखोरी से 15 दिनों में 25 रुपए से 70 प्रति किलो पहुंचे प्याज की भाव । प्याज ने फिर रूलाए महंगाई के आंसू, देखते-देखते आसमान पर पहुंचे प्याज के दाम

बिहार में प्याज के कालाबाजारी एवं जमाखोरी से 15 दिनों में 25 रुपए से 70 प्रति किलो पहुंचे प्याज की भाव ।


प्याज ने फिर रूलाए महंगाई के आंसू, देखते-देखते आसमान पर पहुंचे प्याज के दाम


तेघड़ा ,बेगूसराय ।

दाल की महंगाई के साथ ही हरी सब्जी में प्याज का तड़का अब आम लोगों को महंगाई की आंसू रुलाना शुरू कर दिया है। 15 दिन के अंदर  प्याज 25 रुपया प्रति किलो से बढ़कर 70 रुपया प्रति किलो तक पहुंच गया है। पिछले 3 महीना से दलों के भाव इस कदर बढ़े  कि गरीबों के लिए अमृत के समान दाल थाली से दाल गायब होता दिख रहा है । सब्जियों में लोग तड़का लगाने में भी  प्याज का उपयोग काम कर दिए हें। त्योहारी और शादियों के सीजन में प्याज के दाम बढ़ने से लोगों की जेब पर भी महंगाई की मार पड़ रही है। बड़े व्यापारियों द्वारा प्याज की कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। दाल और प्याज का अवैध भंडारण पर निगरानी जरूरी है । क्योंकि आने वाले दिनों में प्याज के रेट में और उछाल की संभावनाएं से इनकार नहीं किया जा सकता। सब्जी विक्रेता का मानना है कि त्योहारी सीजन में दाल ,टमाटर के बाद अब प्याज के दाम 15 दिनों में ही तीन गुना  हो गए हुए

है। अगर यही हाल रहा तो प्यार जल्द ही 100 रुपया प्रति किलो तक पहुंच जाएगा। कांग्रेस के तेघड़ा नगर अध्यक्ष रणधीर कुमार मिश्रा ने बताया कि बड़े व्यापारियों के द्वारा प्याज की जमाखोरी और कालाबाजारी के कारण दामों में आए उछाल से आम आदमीयों को परेशान कर दिया है। प्याज के भाव अब जेब से भी ऊपर निकल गया है। इस बार प्याज की कीमत कहां जाकर रुकेगी यह तो भविष्य के गर्त में है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से जीस तरह दम बढ़ती जा रही है। ऐसे में आने वाला समय आम आदमी के जेब पर भारी असर डालेगा। गृहिणी  प्याज का छौंक लगाने से परहेज करने लगी है। कीमत यूं ही बढ़ती रही तो आम आदमी की रसोई में प्याज दिखाई नहीं देगी। कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व जिला निर्देश महेंद्र कुमार बताया कि उन्होंने प्याज का व्यापार करीब से देखा है। सरकार ने किसानों से 8 रुपया प्रति किलो की  खरीदारी की थी और इतने ऊंचे दाम पर प्याज बेचा जा रहे हें। जब किसान के पास प्याज नहीं है तो यह प्याज कहां से आ रहा है। प्याज की कालाबाजारी और जमाखोरी हो रही है। और इसे बढ़ते दाम पर बेचा जा रहा है।कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने प्याज की बढ़ती दामों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण दलों और प्याज के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हें। जमाखोरी और कालाबाजारी कर लोगों को लूटा जा रहा है। पर्याप्त प्याज होने के बाद भी सरकार कड़े कदम नहीं उठा पा रही है। इस कारण कालाबाजारी करने वालों के हौसले बुलंद हें। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि इन समस्याओं का शीघ्र निराकरण होनी चाहिए। अगर महंगाई पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आने वाले दिनों में कांग्रेस धरना प्रदर्शन करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom