Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

अनुमंडलीय अस्पताल तेघड़ा में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का किया गया आयोजन।

 अनुमंडलीय अस्पताल तेघड़ा में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का किया गया आयोजन।

तेघड़ा , बेगूसराय

प्रखंड में मातृत्व स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने व जच्चा - बच्चा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से हर माह 9 तारीख की भांति इस बार भी 9 नवंबर गुरुवार को अनुमंडलीय अस्पताल तेघड़ा के परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामकृष्ण एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ के अलावे एएनएम अनुपम कुमारी सहित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने गर्भवती महिलाओं की जांच करते हुए उन्हें बरतने वाली सावधानियां , नियमित रूप से टीकाकरण करवाने, जच्चा बच्चा के स्वास्थ्य एवं उत्तम स्वास्थ्य के बारे में विशेष जानकारी दी गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामकृष्ण ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान को लेकर आज गर्भवती माताओं एवं उच्च जोखिम वाली गर्भवती माताओं की गुणवत्ता पूर्ण व प्रसव पूर्व जांच की सुविधा प्रदान की जा रही है। जिसके तहत महिलाओं का वजन,बीपी ,एचआईवी, ब्लड शुगर एवं हीमोग्लोबिन आदि की जांच की जा रही है।


उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिला अपने क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से अस्पताल में सुरक्षित और सान्य प्रसव के लिए एएनसी  जांच करवाने को आती है। जांच के पश्चात चिकित्सकों द्वारा गर्भवती महिलाओं को आवश्यकता अनुसार चिकित्सा परामर्श दिया जाता है। जिसमें रहन-सहन, साफ -  सफाई, खान - पान गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली  सावधानियां समेत अन्य चिकित्सा परामर्श विस्तार पूर्वक दिया जाता है। शिविर में जांच कर रही मेडिकल टीम द्वारा गर्भवती महिलाओं को ब्लड , यूरिन , एचआईवी, ब्लड ग्रुप, बीपी आदि की भी जांच की गई।शिविर में एएनसी जांच के लिए मौजूद महिलाओं को प्रसव अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की शारीरिक परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सकों से  जांच करने की सलाह दी गई। पीरामल फाउंडेशन के डीपीएचओ दीपक कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस अभियान के तहत विशेष जटिल खतरों वाली संभावित गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखा जाता है। इस योजना से जटिल खतरों वाली गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबल मिलेगा। ताकी मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कभी के लक्ष्य को पूरा किया जा सके। शिविर के माध्यम से 72 से अधिक महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण , परामर्श के अनुसार आवश्यक दवाएं भी दी गई । मौके पर बीसीएम शारदा कुमारी, फार्मासिस्ट अनुराग कुमार, लेखपाल विनय कुमार सिंह के अलावे चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom