उल्टी दस्त से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत , चार की हालत गंभीर
तेघड़ा , बेगूसराय
उत्तर तेघड़ा के पकठौल पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या एक में रविवार की सुबह उल्टी दस्त से एक ही परिवार के छह बच्चियों की हालत बिगड़ गई। आनन फानन में परिजनों ने निजी चिकित्सक के यहां ले गया। वहां चिकित्सक ने दो बच्चि को मृत्यु घोषित कर दिया। जबकि चार बच्ची
की स्थिति गंभीर हालत में बताया गया। मृत बच्ची की पहचान वार्ड संख्या एक निवासी सत्तो तांती की 7 वर्षीय पुत्री गायत्री कुमारी एवं तीन वर्षीय पुत्री राधा कुमारी के रूप में हुई। एक साथ दो बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया ।सत्तो तांती मजदूरी करके परिवार का भरण - पोषण करते हें। दो बच्ची की उल्टी दस्त से मौत की सूचना पर पीड़ित के घर काफी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय मुखिया पंकज सहनी, एवं सामाजिक कार्यकर्ता दर्शन चौधरी आदि ने घटना की सूचना अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर रामकृष्ण को दिया। जहां से तुरंत एंबुलेंस भेजी गई और एंबुलेंस से बाकी चारों बच्ची को तेघड़ा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया। जिसमें 16 वर्षीय खुशबू कुमारी,12 वर्षीय मीनू कुमारी, 6 वर्षीय मैंना कुमारी, एवं 5 वर्षीय आरुषि कुमारी, अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि गंभीर स्थिति में चारों बच्चियों की भर्ती कराई गई। लेकिन इलाज के बाद अब स्थिति खतरे से बाहर है। सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने पुलिस बल के साथ मृतक के घर पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बच्ची की मौत से उनकी मां का रो-रो कर बुरा हाल है। घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। यह पूरे गांव और क्षेत्र के लिए आश्चर्यजनक घटना है की एक ही परिवार के सभी बच्चियां एक साथ उल्टी दस्त का शिकार हो जाना। और क्षणिक समय में दो बच्ची की मौत हो जाना। इस घटना को लेकर मोहल्ले के लोग सहमें और घबराए हुए हें।


