Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

सुरक्षित नहीं हें भगवान, ठाकुर जी का पैसा और कागजात सहित आभूषण ले भागे चोर

सुरक्षित नहीं हें भगवान, ठाकुर जी का पैसा और कागजात सहित आभूषण ले भागे चोर

तेघड़ा , बेगूसराय

13 नवंबर तेघड़ा में भगवान भी काफी  असुरक्षित हो गए हें। यहां के ठाकुरबारी और मंदिरों से अब तक भगवान की प्रतिमा तो चोरी होती थी। लेकिन अब चोरों ने भगवान का कागजात और नगद भी चुराना शुरू कर दिया है। बीते रात की घटना तेघड़ा थाना से मात्र 500 मीटर की दूरी पर बाजार  के मुख्य मंडप चौक स्थित प्राचीन राधा कृष्ण ठाकुरबारी की है। जहां दीपावली की देर रात को ठाकुरबारी अवस्थित महंत रघुवर दास के निवास कक्ष में रखा हुआ पेटी को चोरों ने गायब कर दिया। इसमें महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं नगद सहित अन्य सामान रखा हुआ था। जब सुबह के 3: बजे महंथ रघुवर दास की आंखें खुली तो कक्ष के दरवाजे का एक पल्ला खुला हुआ था जब उनका नजर पेटी पर पड़ा तो पेटी वहां से गायब था। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ठाकुरबाड़ी के महंत रघुवीर दास ने बताया कि एक तरफ दिवाली के दिन जहां प्रभु श्री राम का अयोध्या में पदार्पण हुआ । दूसरी और हमारे ठाकुरबारी में चोरों ने कुकृत को अंजाम दिया। जिसकी हर और चर्चा हो रही है। ठाकुरबाड़ी में रखे बक्सा में मंदिर का दस्तावेज, रजिस्टर, चंदा का रसीद कुछ स्वर्ण आभूषण के अलावे लगभग 1 लाख के करीब नगद राशि जो ठाकुरबारी विकास के लिए रखा हुआ था। महंत ने स्थानीय लोगों को जानकारी देने के अलावे तेघड़ा थाना को सूचित कर चोर की गिरफ्तारी एवं संबंधित दस्तावेज की बारामदगी के लिए पुलिस एवं प्रशासन से अनुरोध किया है। उल्लेखनीय है कि इस ठाकुरबारी के विधिवत महंथ बाबा राम सेवक दास उर्फ मौनी बाबा हें  जो बिहट के ठाकुरबाड़ी में महंथ के रूप में पदस्थापित हें। उन्हीं का शिष्य रघुवीर दास 2013 से अब तक महंत के रूप में भगवान का पूजा अर्चना करते आ रहे हें। ठाकुरबारी के अलावा ठाकुरबारी का कहीं और जमींन नहीं बताया गया। भगवान का पूजा अर्चना एवं गौपालन के लिए ठाकुरबारी परिसर के चारों तरफ बने दुकानों के किराए से सभी धार्मिक कार्य होते आ रहे हें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom