तेघड़ा के नवनियुक्त शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
बीपीएससी से चयनित नवनियुक्त शिक्षकों की पांच दिवसीय प्रशिक्षण तेघड़ा के दिन दयालपुर मध्य विद्यालय पोखर एवं उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय गौरा में 13 नवंबर मंगलवार से ही प्रारंभ किया गया है जिसका समापन 18 नवंबर को किया जाएगा। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम उदय महतो के निर्देशन एवं मध्य विद्यालय दीनदयालपुर पोखर के प्रधानाध्यापक संजय कुमार एवं उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय गौरा के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार सहनी की देखरेख में चल रहे इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के अलावे विभिन्न विभागों के अधिकारी प्रशिक्षण के माध्यम से शैक्षणिक क्रियाकलाप, मध्यान भोजन, साफ सफाई, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, लेखा संधारण,श्रम संसाधन की जानकारी, छात्रवृत्ति योजना, बीईपी की गतिविधि, लेखा संधारण, मनरेगा व राजस्व संबंधित मामले की जानकारी दी जा रही है। इस प्रशिक्षण में उत्तर प्रदेश, झारखंड ,हरियाणा ,दिल्ली ,उड़ीसा बिहार सहित अन्य राज्यों के नवनियुक्त शिक्षक - शिक्षिकाएं प्रशिक्षण में भाग ले रहे हें। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम उदय महतो ने नवनियुक्त शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग ऊर्जावान हें और विभिन्न परीक्षाओं से होकर पूर्णत: छनकर आए हें। आप सभी से उम्मीद की जाती है कि प्रखंड के विद्यालयों के नोनिहालों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेंगे। उन्मुखीकरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार सहनी व प्रशिक्षक जयशंकर प्रसाद ने कहा कि सही काम करने में बघाएं आती है लेकिन नवनियुक्त शिक्षक ईमानदारी पूर्वक प्रयास करें तो अपने लक्ष्य में सफल होंगे। सरकारी स्कूलों के बच्चे अवसर पाने पर बहुत ही आगे निकल सकते हें ।आप नवनियुक्त शिक्षक परंपरागत ढंग से पढ़ाने के तारिकों में बदलाव लाने के साथ ही बच्चों को रटाने की प्रवृत्ति से बचते हुए बच्चों को आनंददायक तरीके से पढ़ाने और सीखने में रुचि लें।



