छठ महापर्व की तैयारी को लेकर प्रशासन ने विभिन्न गंगा घाटों का लिया जायजा।
तेघड़ा ,बेगूसराय
लोक एवं आस्था का पर्व छठ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर तेघड़ा अनुमंडल प्रशासन स्तर से तैयारी अंतिम चरण में है । छठ त्यौहार को देखते हुए मंझौल एसडीओराकेश कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद ने गंगा नदी घाटों का निरीक्षण करते हुए अनुमंडल क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर धारा 144 लागू किया है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष 17 नवंबर से 20 नवंबर तक चार दिवसीय छठ महापर्व मनाया जाएगा। पर्व के अवसर पर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की भीड़ नदी , तालाबों , पोखर सहित अन्य छठ घाटो पर अत्यधिक होती है । उन्होंने बताया कि इस मौके पर श्रद्धालु अपने परिवार इष्ट मित्र के साथ वृहत संख्या में एकत्रित होकर भगवान सूर्य की आराधना एवं अर्ध्य अर्पित करते हें । इस अवसर पर छठ घाटों पर पटाखे बेचने एवं पटाखे जलाने से उपस्थित श्रद्धालुओं छठव्रतियों के बीच भारी भीड़ के कारण भगदड़ या दुर्घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। पर्व के दौरान यह भी देखा जाता है कि कुछ युवाओं के द्वारा अपनी तैराकी कलाओं का प्रदर्शन किया जाता है। जिससे छठव्रतियों के बीच परेशानी उत्पन्न होता है साथ ही निजी नाव के परिचालन के बावजूद अप्रिय घटना घटती रही है इसलिए उपरोक्त परिस्थितियों से निपटने के लिए छठ घाटों पर 19 नवंबर के संध्या से 20 नवंबर के अपराह्न तक धारा 144 लागू रहेगी छठ घाटों के 500 मीटर की परिधि में पटाखों के बिक्री एवं जलाने पर पूर्णत पाबंदी रहेगी साथ ही सभी छठ घाटों पर निजी नाव का परिचालन एवं तैराकी प्रतिबंधित रहेगा ।उन्होंने अयोध्या मिथिला गंगा धाम घाट पर कल्पवास में शामिल पंडित एवं महात्माओं से भी। विधि व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी तेघड़ा, भगवानपुर, मंसूरचक एवं बछवाराच को आदेश दिया गया है कि उपरोक्त दिशा निर्देशों का प्रचार प्रसार क्षेत्र में करवाए। उक्त आदेशों के विरुद्ध आचरण करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उस पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। साथ में थाना अध्यक्ष संजय कुमार एवंसामाजिक कार्यकर्ता रविंद्र कुमार के अलावे दर्जनों लोग गंगा की विभिन्न घाटों पर मौजूद थे










