दीपावली काली पूजा ,गोवर्धन पूजा एवं छठ को लेकर शांति समिति की बैठक।
दीपावली, काली पूजा ,एवं छठ पर्व के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टिगत प्रशासनिक तैयारी को लेकर गुरुवार को तेघड़ा थाना परिसर में थाना प्रभारी संजय कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक एवं राजनीतिक सरोकार से जुड़े एवं शांति समिति के सदस्य शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद ने कहा कि तीनों पर्व को आपसी सहयोग एवं भाईचारे के साथ मनाएं। किसी तरह के अफवाह पर ध्यान नहीं दें। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान डीजे अगर पकडे जाते हें तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, पूजा समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों से अनुरोध करते हुए कहा कि किसी भी सूरत में प्रशासन को सूचना दिए बगैर कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाए। त्योहार के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी निगाहें रहेगी।हुरदंग करने वाले लोग किसी भी सूरत में बक्से नहीं जाएंगे। पर्व के दौरान विशेष गस्त अभियान चलाया जाएगा।उन्होंने धनतेरस के दिन ज्वेलरी दुकानदार को सचेत होकर दुकानदारी करने का निर्देश देते हुए कहा कि दीपावली में कोई जुआ ना खेले पकड़े जाने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। बगैर अनुमति पटाखे की दुकान लगी तो विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि आपसी जन सहयोग से छठ घाटों की साफ सफाई एवं ब्रैकेटिंग और लाइटिंग की व्यवस्था करने का अनुरोध पूजा समिति व पंचायत जनप्रतिनिधियों से किया। थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि दीपावली व छठ पूजा शांति समृद्धि और सद्भाव का त्यौहार है। उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा पटाखा छोड़ने समय अभिभावक विशेष सावधानियां बरतें। ऐसी किसी समस्या के उत्पन्न होने पर अभिलंब इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दें। बैठक में भाकपा नेता रविंद्र कुमार ने कहा कि हर साल की भांति इस साल भी शांतिपूर्ण माहौल में सभी त्योहार आपसी भाईचारा के माहौल में संपन्न होंगे। बैठक में पूर्व मुखिया सह नगर उप-मुख्य पार्षद प्रतिनिधि महबूब आलम उर्फ करी मुखिया, जदयू जिला व्यावसायिक संघ के उपाध्यक्ष सुशील अग्रवाल, जदयू के प्रखंड महासचिव अविनाश कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, राजेश चौधरी, शिक्षा प्रकोष्ठ के सर्वर आजाद,राज किशोर मिश्रा उर्फ पप्पू बाबा, कांग्रेस के अताउर रहमान, राजद के अशोक सिंह, वार्ड पार्षद रामप्रवेश सिंह, लोजपाक के बैजनाथ महाराज, बरौनी तीन के संदीप कुमार, विमल किशोर सिंह, सुधीर कुमार, प्रमोद भारती सहित अन्य लोग शामिल हुए।



