शोकसभा आयोजित कर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौरसिया को दी गई श्रद्धांजलि।
जेपी आंदोलन के 1974 से सिपाही रह चुके पकठौल निवासी समाजसेवी , सरपंच व जदयू के प्रखंड अध्यक्ष दिवंगत प्रमोद कुमार चौरसिया के निधन उपरांत श्रद्धा कर्म के अवसर पर गुरुवार को पकठौल युवक संघ पुस्तकालय के प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न दलों के नेताओं व सामाजिक एवं राजनीतिक सरोकार से जुड़े लोगों ने उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की । मंच संचालन जदयू नेता सरवर आजाद ने किया। मौके पर चेरिया बरियारपुर के विधायक राजवंशी महतो ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए हुए कहा कि श्री चौरसिया जदयू के कर्मठ नेता के अलावे 1974 से जेपी आंदोलन से लेकर लोहिया , कर्पूरी ठाकुर जैसे महान समाजवादी नेता के अनुयाई थे। वे समाज के लिए आजीवंत संघर्ष के प्रतीक बने रहे ।
बछवारा विधायक सुरेंद्र मेहता ने कहा कि व मेरे बचपन के क्लासमेट के साथ ही हर सामाजिक गतिविधियों में हमेशा पार्टी से उपर उठकर कार्य किया करते थे। सभा को संबोधित करते हुए महिला आयोग की पूर्व सदस्य रीना चौधरी ने ने कहा कि प्रमोद चौरसिया हमेशा पार्टी के सच्चे सिपाही के रूप में बिना रुके बिना थके कार्य करते हुए उन्होंने अपना बलिदान दिया। जिला पार्षद शिवचंद्र महतो ने कहा कि पार्टी ने कर्मठ कार्यकर्ता और एक सच्चे साथी को खो दिया है। उनका पूरा जीवन सामाजिक कार्यों के प्रति संघर्षरत रहा था। वे जनहित के कार्य करते रहेते थे यदि युग के वरिष्ठ नेता पंकज सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि प्रमोद कुमार चौरसिया जैसे कर्मठ नेता को जदयू पार्टी हमेशा याद रखेगी। उनके चले जाने से हमने एक अच्छा नेता समाजवादी और समाजसेवी को खो दिया है। इनके निधन से समाज और जदयू पार्टी को बड़ी क्षति पहुंची है जिसकी भरपाई संभव नहीं है। मौके पर जदयू प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अशोक सिंह , डॉ धर्मेंद्र पटेल,राजद के जिला अध्यक्ष मोहित यादव , कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, जिला पार्षद प्रवीण शेखर, पूर्व जिला परिषद जनार्दन यादव, भाजपा नेता सुनील कुमार राम, मुखिया पंकज सहनी, पंचायत समिति सदस्य बिंदु कुमारी, संजीव कुमार शंकर, अकिल अख्तर , मोहम्मद नदीम, लक्ष्मी देवी, पिंकी देवी, वार्ड पार्षद खुशबू कुमारी, पंकज राय, देव कुमार, मुकेश राय, विश्वनाथ महतो, अविनाश कुमार, अरविंद महतो, अशोक चौरसिया, राजेश चौधरी, योगेंद्र ठाकुर के अलावे भारी संख्या में लोग मौजूद थे








