पचास हजार 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी शिवलोचन राय उर्फ लुस्की दिल्ली से हुआ गिरफ्तार।
बिहार पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और बेगूसराय पुलिस की संयुक्त टीम को गुरुवार के दिन बड़ी सफलता हाथ लगी। यह विशेष टीम ने दिल्ली जाकर बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना अंतर्गत धनकौल पंचायत के वनहारा गांव के कुख्यात और हत्या सहित कई मामलों में चर्चित 50 हजार रुपए के इनामी अपराधी शिवलोचन राय उर्फ लुस्की गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिला था कि उक्त अपराधी दिल्ली में छुप कर रह रहा है। इस गुप्त सूचना के आधार पर बिहार एसटीएफ की विशेष टीम एवं बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार द्वारा गठित जिला पुलिस की विशेष टीम दिल्ली जाकर। वहां कई स्तर पर छानबीन के बाद साउथ दिल्ली जिला के जैतपुर थाना क्षेत्र स्थित मीठापुर चौक के समीप से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। विशेष टीम से उसे बेगूसराय लाकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। लुस्की के विरुद्ध बेगूसराय जिला के विभिन्न थानों में लूट ,डकैती ,रंगदारी ,अपहरण एवं आर्म्स एक्ट के कई कांड दर्ज हें। 2 दिसंबर 2022 की रात में 8 - 10 अपराधियों के साथ सरपंच मीना देवी पति सुबोध राय के घर पर चढ़कर लूटपाट के दौरान अंधाधुंध फायरिंग की थी। लूट का विरोध करने पर लूसिया एंड गैंग ने सरपंच मीना देवी के दो बेटों को गोली मार दी थी। जिसमें सरपंच के 28 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार की गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गया था। वहीं दूसरे पुत्र रजनीश कुमार गोली लगने से जख्मी हुआ था। इसके अलावा सरपंच पति का हाथ तोड़ दिया गया था। हत्याकांड का मुख्य उक्त आरोपी लगातार पुलिस के नजरों से फरार रहने के क्रम में पुलिस लूसिया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस 50 हजार रुपए की इनाम भी घोषित कर रखा था । 18 अगस्त की सुबह धनकौल पंचायत के बनहारा गांव स्थित सरपंच के घर पर पहुंचकर ताबड़तोड़ तोर फायरिंग कर पुलिस को चुनौती दी थी। इससे पूर्व 2021 को सुबोध राय के मंझले भाई राम आधार राय को धनकौल स्थित एक दवा दुकान पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उससे पूर्व भी चचेरे भाई सुधीर राय की भी हत्या अपराधियों ने कर दी थी। गिरफ्तार अपराधी लुस्की राय का सरपंच मीना देवी के पति सुबोध राय से दो दशक से विवाद चलते आ रहा है। इस चर्चित अपराधी के गिरफ्तारी के लिए बेगूसराय की पुलिस टीम लगातार प्रयास में जुटी हुई थी।





