Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

लोकसभा 2024 की तैयारी को लेकर जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के साथ एसडीओ ने की बैठक

लोकसभा 2024 की तैयारी को लेकर जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के साथ  एसडीओ ने की बैठक

                    तेघड़ा ,बेगूसराय

एसडीओ सहनिर्वाचक निबंधन पदाधिकारी राकेश कुमार की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी के तहत विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को अंतिम रूप देने को लेकर प्रखंड के अटल कलम भवन के सभागार में सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों की बैठक में उनके पोषक क्षेत्र में छूटे हुए योग्य मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करवाने का निर्देश दिया।


एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त मार्गदर्शन के आधार पर 1 जनवरी 2024 को अर्हता तिथि मानते हुए वार्षिक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी है।उन्होंने मतदान केंद्रों और मतदाता सूची से संबंधित कार्यों को पूरा करने में सहयोग के साथ ही बीएलओ के जरिए मतदाता का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य करें। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटियां है।उनका निराकरण करें साथ ही  मतदान केंद्रों पर सारी प्रकार की सुविधा उपलब्ध है। जैसे बिजली, पानी शौचालय आदि का आकलन भी किया जा रहा है। इस कार्य में सभी जन वितरण प्रणाली की दुकानदारों को बीएलओ , जनप्रतिनिधि एवं राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए इन सारी व्यवस्था को दुरुस्त करने में सहयोग करें। साथ ही मतदाता सूची में नाम जोड़ने हटाने से संबंधित कार्यों में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की  भी बैठक की गई है उनका भी सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में जिस मतदान केंद्रों पर महिला मतदाताओं की बोट का प्रतिशत कम रहा है। वहां विशेष प्रचार प्रसार एवं जागरूकता का कार्यक्रम में भी आप लोगों की भागीदारी हो। उन्होंने बताया कि अगले 25 एवं 26 नवंबर को तेघड़ा विधानसभा के विभिन्न बूथों पर बीएलओ शिविर लगाकर इसका निराकरण करेंगे उस शिविर में पात्र नागरिकों और उन छूटे हुए योग्य नागरिकों का निबंध करवाना मूल प्राथमिकता है बैठक में सहायक अनुमंडल निर्वाचन पदाधिकारी ओनम कुमारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शिशिर कुमार, राशन वितरण विक्रेता संघ फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन पासवान, सचिव चंद्र किशोर सिंह, संगठन मंत्री सुनील प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष राम प्रकाश मोची, डीलर अरविंद कुमार महतो, मनोज पासवान, परमानंद साह, प्रमोद गुप्ता, विजय राय, विजय चौधरी, महावीर पासवान, धर्मेंद्र कुमार, बंसीलाल, नीरज कुमार एवं प्रमोद कुमार भारती के अलावे पूरे प्रखंड के डीलर शामिल हुए।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom