सेवानिवृत्ति बरीय सहायक शिक्षक विपिन कुमार को दी गई भावभीनी विदाई।
प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरौनी एक केलाबाड़ी के सहायक बरीय शिक्षक विपिन कुमार को विद्यालय परिवार द्वारा मंगलवार को भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह के अवसर पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सेवानिवृत शिक्षक विपिन कुमार को माला पहनकर एवं शांल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर विदाई समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि बदलाव प्राकृतिक का नियम है। सरकारी सेवा में भी स्थानांतरण और सेवानिवृत्ति एक प्रक्रिया है। उन्होंने सेवानिवृत शिक्षकविपिन कुमार को शेष जीवन के लिए उज्जवल भविष्य की कामना की वहींछात्र-छात्राओं को अपने जीवन में अच्छे कार्य करने की प्रेरणा दी। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम उदय महतो ने कहा कि विदाई की घड़ी दुखदाई होती है । सरकारी सेवा में यह प्रक्रिया है शिक्षक के रूप में विपिन कुमार ने ईमानदारी से सेवा प्रदान की है। तेघड़ा के पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हरेराम चौधरी ने उनके कार्यों की भूरि - भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि विपिन कुमार 1983 से शिक्षक पद की गरिमा को कर्मठता, त्याग ,साहसी एवं सरल स्वभाव के चलते सदैव प्रसन्न दिखाना कभी क्रोध नहीं करना इनका प्रमुख खासियत रहा है। समारोह की अध्यक्षता मुखिया पंकज सिंह राधे - राधे ने किया। संचालन करते हुए करते हुए प्रधानाध्यापक नवल किशोर सुमन ने उनके प्रशंसनीय कार्यों को याद करते हुए उनके शेष जीवन के लिए उज्जवल भविष्य की कामना की। शिक्षक संघ के उमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं करते अवकाश प्राप्त करने के बाद उनके पारिवारिक एवं सामाजिक दायित्व और बढ़ जाता है और वहां से एक नई जीवन की शुरुआत होती है। मौके पर अराजपत्रित कर्मचारी संघ के राधेश्याम सिंह, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधानाध्यापक अनवार आलम, राज्य प्रतिनिधि अमित कुमार, शिक्षक नेता चंदन कुमार, प्रधानाध्यापक शमशेर आलम, संजय कुमार, राजेश केसरी, शिक्षक साजन कुमार शर्मा के अलावे स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विद्यालय परिवार सहित अन्य विद्यालय के शिक्षक मौजूद थे



