Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

विभिन्न विद्यालयों में बेहतर पढ़ाई एवं बेहतर सफाई अभियान चलाया गया

विभिन्न विद्यालयों में बेहतर पढ़ाई एवं बेहतर सफाई अभियान चलाया गया

नावकोठी/बेगूसराय

प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत विमिन्न सरकारी व प्राइवेट शिक्षण संस्थानों में बेहतर पढ़ाई और बेहतर सफाई अभियान के तहत बच्चों में जन जागरूकता अभियान चलाया गया।राजा ट्रेडर्स नावकोठी के प्रोपराइटर नंदकिशोर चौधरी के नेतृत्व में राम विनय और राजेश कुमार के द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय इस्फा,प्राथमिक विद्यालय हसनपुर बागर, प्राथमिक विद्यालय इनैया एवं न्यू सुपर मॉडल पब्लिक स्कूल छतौना में बेहतर पढ़ाई एवं बेहतर सफाई विषय पर घड़ी सर्फ निर्माता के द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया गया।


इस दौरान उपस्थित बच्चों को साफ सफाई विषय पर बताते हुए कहां की स्वच्छता के साथ ही पढ़ाई संभव है। जो बच्चे स्वस्थ नहीं होंगे वो बेहतर पढ़ाई नहीं कर सकते।स्वस्थ हम तभी रह सकते हैं जब हम सफाई पर ध्यान देंगे।नरेंद्र मोदी के सपनों का भारत बनाने के लिए सभी अपने घर और घर के आसपास कचरा जमा नहीं होने दें। इसके साथ ही हाथ धुलाई और कपड़े की सफाई पर भी बल दिया गया। कार्यक्रम के दौरान बेहतर पढ़ाई एवं बेहतर सफाई हेतु उपस्थित बच्चों को कॉपी,पेंसिल,रबर और घड़ी सर्फ की एक-एक पैकेट दिया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।











एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom