बेगूसराय के नोनपुर के नामी रंगदर्शन आर्ट ग्रुप के बैनर तले बीस दिवसीय नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ चाँद सूरज पुस्तकालय नोनपुर में किया गया।
कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को नाट्य विधा, रंगसंगीत और लोक कलाओं से जोड़ना है। मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय से प्रशिक्षित, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से नाट्य शास्त्र में स्नातकोत्तर एवम विश्व का पहला साईकिल थिएटर शुरू करने का ख़िताब प्राप्त शशिकान्त कुमार के निर्देशन में बच्चे बीस दिनों तक अभिनय के गुर सिखेगें। कार्यशाला निर्देशक शशिकान्त कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाशाली बच्चों की कमी नहीं है, ज़रूरत है समय रहते उन्हें प्रशिक्षित करने की। उन्होंने बताया कि नाट्य कला शिक्षण में भी सहयोग करता है। बच्चों को खेल खेल में पढ़ाई के प्रति रुचि जगाना भी उद्देश्य है। यह कार्यशाला पूर्णतः निःशुल्क है। नाट्य कार्यशाला में बच्चों को नाट्य विधा से परिचय करवाना है एवम उन्हें प्रशिक्षक रंजीत कुमार, शिवम कुमार, श्यामाकांत ठाकुर के माध्यम से रंग संगीत, लोकगीत, लोकनृत्य, बॉडीमोवमेंट एवम कविता लेखन और वाचन सिखाया जायेगा। कार्यशाला के अंतिम दिन प्रशिक्षणार्थियों द्वारा लोक कथा पर आधारित नाटक की प्रस्तुति की जायेगी। कार्यशाला में स्वाती कुमारी, राजनंदनी कुमारी, किरण कुमारी, पल्लवी कुमारी, शिवानी कुमारी, राजनंदनी कुमारी, दिव्या भारती, दीपांशु कुमार, देवराज कुमार, हिमांशु कुमार, अवनीश कुमार, सन्नी कुमार, अभय कुमार, अमन कुमार, आदित्य राज, रितेश कुमार, पवन कुमार, शिवम कुमार,अभिजीत कुमार, आयु राज, शत्रुघ्न कुमार आदि प्रतिभागी के रूप में भाग ले रहे हैं।









