तेघड़ा प्रखंड क्षेत्र के पिपरा दोदराज पंचायत के नोनपुर में आर्ट ग्रुप नोनपुर द्वारा विद्यालय में रंगसंवर्धन कार्यक्रम आयोजित।
प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परबन्दा के प्रांगण में रंगदर्शन आर्ट ग्रुप नोनपुर के बैनर तले "रंगसंवर्धन कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। विद्यालय में बच्चों के बीच मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय से उतीर्ण व ललित नारायण मिथिला विश्विद्यालय से नाट्यशास्त्र में स्नातकोत्तर शशिकान्त कुमार द्वारा लिखित व निर्देशित नाटक मोबाइल का सदुपयोग की प्रस्तुति की गई। नाटक के माध्यम से वर्तमान समय मे मोबाइल का दुरुपयोग से बचने के लिए मोबाइल के सदुपयोग के बारे में छात्र एवम छात्राओं को बताया गया, साथ ही शिक्षा में नाट्यकला का महत्व के साथ बच्चों के बीच रंगमंच को लेकर जागरूकता फैलाया गया। साथ ही एकता समानता शांति के लिए विश्व शांति के लिए गीत गाकर छात्र एवम छात्राओं को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी गयी। अभिनेता शशिकान्त और रंजीत का अभिनय प्रभावी था ।
नाटक के उपरांत छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकुमार राम ने कहा कि मोबाइल विज्ञान की तकनीक का उपज है। अगर इसका सही इस्तेमाल नही हुआ तो काफी नुकसान होगा। वहीं पिपरा दोदराज पंचायत के मुखिया नीरज प्रभाकर ने कहा अभी के समय मे मोबाइल का प्रयोग ज़रूरत से ज़्यादा हो रहा है और सदुपयोग से ज़्यादा दुरुपयोग हो रहा है। सरपंच हीरालाल महतों ने कहा मोबाइल चलाकर बच्चे बीमार हो रहे हैं, उन्हें सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है। रंगदर्शन आर्ट ग्रुप द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता रंगसंवर्धन कार्यक्रम सार्थक कार्यक्रम है। मौके पर मुखिया नीरज प्रभाकर, सरपंच हीरालाल महतो,अंगिका के कवि श्यामाकांत ठाकुर, विद्यालय के प्रधानाध्यपक राजकुमार राम शिक्षक राजेश कुमार, अरविंद कुमार, निशा कुमारी ,बैजू कुमार राय, सुनीता कुमारी, अभिमन्यु चौरसिया ,रेहान अमजद, आनंद कुमार, रघुवंश महतों आदि मौजूद थे।



