बेगूसराय जिला अन्तर्गत बीहट नगर परिषद के वार्ड नं०- तीन के प्रांगण में भोपाशारापा अंबेडकर फाउण्डेशन के तत्वावधान में गांधी जयंती समारोह आयोजित किया गया
। जिसकी अध्यक्षता फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० सुधीर पासवान ने किया तथा मंच संचालन ग्रामीण कार्य विभागकर्मी मुनेश्वर साह ने किया। उद्घाटनकर्ता वैश्य दलित पिछड़ा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० राजकुमार आजाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया तथा संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी सत्यवादी हरिश्चंद्र को अपना आदर्श मानते थे। इसलिए हर समय सत्य को कसकर पकड़े रहे। इसी सत्यवादिता के कारण अंग्रेज भी और भारतीय भी इनका कायल थे। वर्तमान समय में नेता मुंह से बोलता है या दूम (पीछे) से पता ही नहीं चलता है,इसी कारण किसी भी नेता के बातों को आम आवाम महत्व नहीं देता है।
समाज में उसी नेता का महत्व होगा, जिसकी कथनी और करनी में समानता होगी। मुख्य अतिथि जनवादी लेखक संघ के प्रदेश सचिव कुमार विनिताभ ने संबोधित करते हुए कहा कि हिन्दूस्तान पर शासन विदेशी अंग्रेज ही नहीं बल्कि मुगल और मध्य एशिया वासी भी शासन किया। हिन्दूस्तानियों पर अंग्रेजों से ज्यादा जुल्म मुगलों ने किया था। गांधी जी विदेश में पढ़ाई करने के बाद भी देश की दुर्दशा देखकर अंग्रेजों से लोहा लेने का फैसला किया और सचमुच में देश को आजाद करवा दिया। मुख्य वक्ता डॉ० पूनम आजाद, विशिष्ट अतिथिगण श्री मति हीरा देवी, बसंत कुमार साहू, विजय कुमार पासवान, अशोक मल्होत्रा,पीडीएस राजकुमार पासवान, कुमारी सानिया प्रताप,रिया कुमारी ,विक्कू कुमार, लवली पासवान आदि नेताओं ने महत्मा गांधी जी के साथ लाल बहादुर शास्त्री जी के भी जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। भोपाशारापा फाउण्डेशन के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों को पुष्पों की माला पहनाकर तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।




