करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत, घर में छाया मातमी सन्नाटा।
बेगूसराय जिला अंतर्गत उत्तर तेघड़ा के पिपरा
दोदराज पंचायत वार्ड संख्या चार दुर्गास्थान नोनपुर के समीप गुरुवार को अपनी मां को बिजली की करंट से बचाने के समय राहुल खुद बिजली के चपेट में आ गया और उसी वक्त बिजली के चपेट में आने से उसकी मृत्यु हो गई। आनंद फलन में परिवार के लोग एवं ग्रामीणों ने बरौनी के लाइफ लाइन अस्पताल ले गया वहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। इस घटना को लेकर परिवार और पूरे ग्राम में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। युक्त युवक पिपरा दोदराज पंचायत के वार्ड संख्या 4 दुर्गा स्थान निवासी 25 वर्षीय राहुल कुमार पिता राधा कृष्ण प्रसाद सिंह के रूप में पहचान की गई है। गुरुवार की सुबह लगभग 10:30 बजे जब उनकी मां अनीता देवी स्नान करने के क्रम में स्नान घर जोकी चदर का बना हुआ था। बिजली तार कटे होने के कारण विद्युत की चपेट में आ गई इसी वक्त राहुल अपने मन को बचाने के क्रम में बिजली के प्रवाहित तार के चपेट में आया और खुद प्रभावित हो गया। परिवार और स्थानीय लोगों ने आनन फांनन में बरौनी के निजी क्लीनिक में ले गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राहुल बीए पार्ट वन का छात्र था। उसकी शादी चंद माह पहले मई माह में बरकुर्वा चेरिया बरियारपुर निवासी वीपक महतो की 22 वर्षीय पुत्री रेणु कुमारी के साथ हुआ था। इस घटना को लेकर पूरे पंचायत में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। राहुल के पिता राधे कृष्णा प्रसाद सिंह लघु किसान है जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है। राहुल का छोटा भाई रंजन कुमार जो 1 वर्ष पूर्व कैंसर प्रीत होकर इस दुनिया को अलविदा कर दिया था। राहुल के असामयिक मृत्यु के बाद मानो पूरे परिवार नव विवाहित पत्नी सहित घोर विपत्ति के चपेट में आ गई है। पूर्व प्रमुख रामसर सहनी, पूर्व मुखिया विश्वनाथ प्रसाद, मुखिया नीरज प्रभाकर, सरपंच हीरालाल महतो, वार्ड सदस्य मोहन पासवान, विमल किशोर सिंह, राजेश कुमार राणा,सहित स्थानीय लोगों ने सरकार से अमृत परिवार के आश्रितों को मुआवजा राशि देने की मांग की है








