Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत

 गांव की माटी से बना अमृत कलश, विधानसभा प्रभारी को सौंपा गया।

तेघड़ा ,बेगूसराय

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत

भाजपा ग्रामीण मंडल तेघड़ा द्वारा विभिन्न गांव से अमृत कलश यात्रा के दौरान इकट्ठा की गई मिट्टी को एक जगह संग्रहित कर भाजपा ग्रामीण मंडल तेघड़ा के मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार गुड्डू ने बुधवार को पिढ़ौली  के मुखिया सह पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनुराग प्रताप सन्नी की उपस्थिति में  विधानसभा प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार विरेश एवं सुनील कुमार सिंह तथा कृष्ण मोहन पप्पू  को अमृत कलश  सुपुर्द किया गया। विधानसभा प्रभारी मृत्युंजय कुमार विरेश ने बताया कि अमृत कलश हमारे देश के लोगों के साथ जोड़ने का एक अवसर प्रदान किया। एवं देश के युवाओं को देश के प्रति निष्ठा एवं देश भक्ति की भावना से प्रेरित किया है। इससे देश के लोगों में समृद्धि और विकास में सहायता मिलेगी। मुखिया सह जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ के संयोजक अनुराग प्रताप सन्नी ने कहा कि इसका समापन दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होगा जहां देशभर के पंचायतों से लाई गई मिट्टी से अमृत वाटिका बनाई जाएगी। जिससे भारत की स्वतंत्रता, एकता , और अखंडता  में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले नायकों के लिए यह वाटिका आजादी का अमृत महोत्सव किया स्मारक होगा। भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार गुड्डू ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर बलिदानी और वीरांगनाओं को सम्मान देने के लिए मेरी माटी मेरा देश अभियान की शुरुआत हुई । इस अभियान में पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर दिल्ली में बनने वाले अमृत वन के लिए भाजपा कार्यकर्ता के द्वारा मिट्टी संग्रह किया गया।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom