संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार: अवधेश राय
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता रहे वचनदेव राय के स्मृति में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शाखा गौरा के द्वारा आयोजित संकल्प सह श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए सीपीआई जिला सचिव और पूर्व विधायक अवधेश राय ने कहा कि हम हमेशा से किसानों, मजदूरों, गरीबों का आवाज उठाते रहे हें। और आगे भी जारी रहेगा। आज की केंद्र सरकार सभी कानून को ख़त्म करना चाहती है लोगों के मौलिक अधिकार को ख़त्म करना चाहती है। जो भारत की कम्युनिस्ट पार्टी किसी भी क़ीमत पर इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। इसलिए 2 नम्बर को पटना के गांधी मैदान में सभी इडिया दल के पार्टी हुंकार भरेंगे और इस सरकार को उखाड़ फेकेंगे तभी कामरेड वचन देव राय का संकल्प पुरा होगा।वही एआईसीटीयू के महासचिव अजय कुमार और किसान सभा अशोक प्रसाद सिंह ने कहा कि आज किसानों और मजदूर का हालत बाद से बत्तर बन गई है। मजदूरों का सभी कानून खत्म किया जा रहा है।वही सीपीआई जिला सचिव मंडल सदस्य अनिल अनजान एवं जुलुम सिंह ने कहा कि जिले में संसद के द्वारा हमेशा नफरत फैलाया जा रहा है । और जिले को जलाने का काम किया जा रहा है। इसलिए देश बचाने के लिए ऐसे जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है।मौके पर अंचल मंत्री परमानंद सिंह, दिनेश सिंह, परदिप कुमार चिंटू, ललन ललित, अतुल राय अंजान,अमरनाथ राय, अरविंद सिंह, चंद्र भूषण सिंह, आदि ने संबोधित किया.मौके पर जोगा पासवान, रामशंकर ठाकुर, रघुवंश प्रसाद सिंह, रामइकबाल महतो, राकेश कुमार, ललन कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे


