Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

स्वच्छता अभियान पटना महानगर के द्वारा "स्वच्छता ही सेवा अभियान" के तहत एक साथ एक घंटा का दिया श्रमदान।

 स्वच्छता अभियान पटना महानगर के द्वारा "स्वच्छता ही सेवा अभियान" के तहत एक साथ एक घंटा का दिया श्रमदान। 


पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने एक अक्टूबर को सुबह 10 बजे एक महत्वपूर्ण स्वच्छता पहल के लिए एक साथ आने की अपील किये थे। जिसे स्वच्छता अभियान पटना महानगर के द्वारा महादलित बस्ती अम्बेडकर काॅलोनी पटना मे कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता ही सेवा है अभियान के तहत अपना दिया श्रमदान।


अभियान मे गरिमामयी उपस्थित बिहार प्रदेश के सचिव संजय कुमार गुप्ता जी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता शेखर कुमार सिंह जी उपस्थित रहें। अभियान कि अध्यक्षता स्वच्छता अभियान के संयोजक मुन्ना कुमार राउत ने किया। प्रदेश पदाधिकारी संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि भारत के हर नागरिकों ने रेलवे ट्रैक और स्टेशनों, हवाई अड्डों के आसपास क्षेत्र, सड़कों के किनारे - राष्ट्रीय राज्य राजमार्गों, जल निकायों, घाटों, झुग्गियों, पुलों के नीचे, बाजारों, बैकलेन, पूजा स्थलों, गंगा घाट,पर्यटक स्थलों, बस स्टैंड/टोल प्लाजा, चिड़ियाघर और वन्यजीव क्षेत्रों, गौशालाएं, पहाड़ियां, समुद्री तटों, बंदरगाह, आवासीय क्षेत्रों, आंगनवाड़ी, स्कूलों व कॉलेजों जैसे अनेकों निम्नलिखित जगहों को साफ कर अपना श्रमदान किया गया। साथ ही भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी शेखर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि स्वच्छ भारत एक साझा जिम्मेदारी है, और हर प्रयास मायने रखता है 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे, हम एक महत्वपूर्ण सफाई पहल के लिए एक साथ लोग आगे आएं हैं। स्वच्छ भविष्य की शुरुआत के लिए इस नेक प्रयास में लोग शामिल हैं। संयोजक मुन्ना कुमार राउत ने कहा कि 1 अक्टूबर यानी रविवार को सुबह 10 बजे पुरे भारत में एक बड़ा स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजित किया गया। लोगों ने भी समय निकालकर स्वच्छता से जुड़े कर अभियान को सफल बनाया। मुन्ना राउत ने कहा कि लोग अपनी सड़क, पड़ोस, पार्क, नदी, झील या किसी अन्य सार्वजनिक स्थान पर इस स्वच्छता अभियान में शामिल होकर अपना जिम्मेदारी को निभाया। ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ अभियान गांधी जयंती मनाने के उपलक्ष्य में एक विशाल स्वच्छता अभियान पुरे भारत मे किया गया। यह पहल ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ ही 2023 अभियान की एक कड़ी है। यह सभी नागरिकों द्वारा 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे एक घंटे ‘स्वच्छता के लिए श्रमदान’ करने की पीएम मोदी की अपील का अनुसरण किया। मौके पर उपस्थित रोहित कुमार चौधरी, दिपू विश्वकर्मा, बिनोद कुमार, बिरेन्द्र कुमार, उमेश कुमार राउत, विजय कुमार यादव, निठूरी राम, गुरू पति राम एवं स्थानीय लोग भाङी संख्या मे उपस्थित रहें।














एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom