Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

तेघड़ा के मजदूर की दिल्ली में सड़क हादसे में मौत से परिवार में मचा कोहराम

तेघड़ा के मजदूर की दिल्ली में सड़क हादसे में मौत से परिवार में मचा कोहराम


तेघड़ा ,बेगूसराय‌

दिल्ली में बुधवार की सुबह रोज की तरह काम पर जा रहा तेघड़ा के दिहारी मजदूर 21 वर्षीय बादल कुमार की सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद इलाज के क्रम में मौत हो गया। लोगों ने तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए  लोकनायक अस्पताल में रेफर किया। इलाज के क्रम में ही शुक्रवार की सुबह करीब 6:30 बजे अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। वह तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत गौरा एक पंचायत के वार्ड संख्या 6 निवास स्वर्गीय मुरारी महतो पिता शंकर महतो का  बड़ा बेटा था । जो दिल्ली में ही देहारी मजदूरी का काम करता था। बताया गया कि शाहाबाद 23 सेक्टर के पास अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था। बुधवार की सुबह वह मजदूरी करने निकाला और कुछ दूर जाने पर सामने से एक तेज रफ्तार से आ रही चार चक्का वाहन के चपेट में आ गया और पूरी तरह से जख्मी हो गया था। फोन पर हादसे की सूचना  घर वालों को मिली खबर सुनकर उसके परिवार में कोहराम मच गया। बादल का पिछले साल ही दिल्ली में रहने वाली रोशनी कुमारी से शादी हुई थी जो अभी वह गर्भवती है। दादा शंकर महतो ने बताया कि 4 साल पूर्व बादल के पिता मुरारी महतो की मृत्यु कोलकाता में नदी में डूबने से हो गया था। बादल की मां बबीता देवी का भी 3 साल पूर्व दिल्ली में रोड हादसा में मौत हो गया। मेरे परिवार में 3 साल के अंदर तीनों सदस्यों का  असामयिक मृत्यु होने से पूरा परिवार ही उजर गया है। अब तक ना उनके बेटा मुरारी महतो और ना ही पुतहु बबीता देवी को सरकार द्वारा पारिवारिक लाभ योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। लगातार 3 वर्ष से प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाते आ रहे हें। बादल की दादी ग्राम कचहरी के पांच हें। घटना की जानकारी होते ही सरपंच संघ के अध्यक्ष हीरालाल महतो, सरपंच प्रतिनिधि ललित कुमार गुप्ता, उपसरपंच रामाधार राय, वार्ड सदस्य संतोष कुमार एवं पूर्व पंच ब्रजकिशोर चौधरी सहित कई लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए मृतक के परिवार वालों को जल्द से जल्द सरकार से उचित मुआवजा देने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom