मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
तेघड़ा ,बेगूसराय
तेघड़ा नगर मंडल अन्तर्गत गौरा 6 बजलपुरा में भाजपा उपाध्यक्ष गजानंद झा के दरवाजे पर मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता तेघड़ा नगर मंडल अध्यक्ष दीपक राय ने कि इस कार्यक्रम के प्रभारी सह पूर्व विधायक ललन कुंवर ने कहा मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम यह एक अभियान ही है। जिसके तहत तेघड़ा विधानसभा के सभी मतदान केंद्र यानी सभी बूथ पर प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं की टोली तैयार की जा रही है। यह टोली आगामी लोकसभा चुनाव में लोगों को अपनी पार्टी के पक्ष में मतदान करने के प्रति जागरूक करेगी। बूथ अध्यक्षों को टिप्स देते हुए आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में अधिकतम सीटें हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के इस सफल बूथ मॉडल को अपनाना चाहती है 13 सदस्यों की टीम करेगी ।बूथ को मजबूत करने पर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है।इसके तहत सभी बूथों पर बूथ कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें अध्यक्ष, बूथ एजेंट और महामंत्री के अलावा दस सदस्यों की टीम होना भी जरूरी है। पार्टी ने अब मंडल के स्थान पर बूथ को इकाई माना है। उन्होंने कहा कि हर बूथ कमेटी का कार्यकर्ता दस परिवारों के साथ संपर्क करें। इसके लिए पांच साल में केंद्र सरकार के कामकाज का ब्योरा उन्हें देना होगा। साथ ही लोगों को यह समझाना जरूरी है कि एक चूक से तंत्र पर भ्रष्टाचारी फिर से हावी हो सकते है।बैठक में उपस्थित भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता अरुण सिंह, बूथ अध्यक्ष अजय सिंह, मंतोष कुमार सिंह,मंतोष सिन्ह, तेघू नगर महामंत्री सुनील सिंह, महामंत्री सुनील शाह उर्फ डबलू , पूर्व महामंत्री पंकज सिंह, तेघड़ा नगर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष गणपति झा ,तेघड़ा नगर मंडल उपाध्यक्ष अलख निरंजन सिंह उर्फ पुतुल बाबू, तेघड़ा नगर युवा मोर्चा महामंत्री निशांत भारद्वाज के अलावे अन्य कार्य करता शामिल


