Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

शिक्षक के सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित।

 शिक्षक के सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित।


तेघड़ा ,बेगूसराय

तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय दीनदयालपुर पोखर पर पदस्थापित सहायक शिक्षक सच्चिदानंद सिंह एवं शिक्षिका कुमारी अंजना के सेवानिवृत्ति उपरांत शनिवार को विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन प्रधानाध्यापक संजय कुमार की अध्यक्षता में किया गया।


आयोजित सम्मान समारोह को कई बक्ताओं ने संबोधित करते हुए सेवानिवृत शिक्षक सच्चिदानंद सिंह व शिक्षिका कुमारी अंजना के प्रति ईमानदारी पूर्वक किए गए कार्य, मधुर स्वभाव और कर्तव्य निष्ठा का चर्चा किये। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम उदय महतो ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि इतनी भीड़ उनके स्वभाव और कर्तव्य निष्ठा का एक उपहार है। अध्यक्षता करते हुए प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने कहा कि सेवा में आने वाले का सेवानिवृत्ति होना एक परंपरा है।

जिसे हर किसी को पालन करना ही होता है। इनका शिक्षकों और छात्रों के बीच हमेशा मधुर संबंध बना रहाआज इनका विद्यालय से जाना हम सबों के लिए काफी दुखताई है। तत्पश्चात प्रधानाध्यापक संजय कुमार, विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक एवं उपस्थित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक व प्रधानाध्यापक के द्वारा माला शांल पहनते हुए कई उपहार भेट स्वरूप दिया गया। मौके पर उच्च माध्यमिक विद्यालय ताजपुर के प्रधानाध्यापक शमशेर आलम, मध्य विद्यालय पिढ़ौली के प्रधानाध्यापक शंभू सिंह, पूर्व प्रधानाध्यापक गणेश शर्मा, शिक्षक कन्हैया कुमार, विनोद कुमार सिंह के अलावे अन्य शिक्षक व छात्र-छात्रा मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom