समाजवादी पार्टी (सांस्कृतिक प्रकोष्ठ) जनपद कानपुर ग्रामीण की जिला कार्यकारिणी घोषित
समाजवादी पार्टी (सांस्कृतिक प्रकोष्ठ) जनपद कानपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष शुभम यादव द्वारा जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है|श्री शुभम यादव ने बताया कि उनकी कार्यकारिणी जनपद की सबसे बड़ी कार्यकारिणी घोषित हुई है, उन्होंने कहा कि यह कार्यकारिणी की प्रथम सूची है अभी पूरे जिले का निरंतर दौरा जारी है आगे और भी लोगों को पार्टी से जोड़कर जिले में समाजवादी पार्टी का सबसे मजबूत संगठन तैयार किया जाएगा |कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष के पद पर संदीप कुमार, राहुल यादव, दीपक शुक्ला व प्रदीप निषाद को मनोनीत किया गया |
जिला महासचिव के पद पर धीरेंद्र सिंह को मनोनीत किया गया | जिला सचिव के पद पर विनोद कुमार यादव, आशीष कटियार, अमित द्विवेदी, रवि कुमार कोरी, कुशाग्र दीक्षित, सत्यम बाजपेई, नीतीश यादव, जयप्रकाश वर्मा, शिवम यादव, सूरज कुमार, भारत सिंह, सुमित यादव, दीपक कुमार, अभिषेक त्रिपाठी, अजय कुमार कुशवाहा व श्रीमती ललिता आदि को मनोनीत किया गया है | जिला कार्यकारिणी सदस्य के पद पर अमित अवस्थी, राजेश कुमार सविता, आशीष दीक्षित, राम महेश, रजत शर्मा, राणा रणवीर सिंह, सचिन कुमार (सन्नी), समर सिंह (लल्ली), संदीप कुमार, शिवम कुमार, सूरज त्रिपाठी, विकास यादव, विशाल यादव, यश, उत्कर्ष दीक्षित, प्रमोद तिवारी, अनुराग दिक्षित, आरके राजपूत, उमाशंकर गुप्ता, अनिल सिंह, अजवर हुसैन, आनंद पाल, सुनील तिवारी, श्रवण कुमार, प्रदीप कुमार, सोलंकी कुशवाहा, अमन यादव, नितेश यादव, गौतम निषाद, आकाश, संजेश यादव, प्रियांशु यादव, आनंद पाण्डेय, जीतू को एवं विशेष आमंत्रित सदस्य के पद पर सोनू वर्मा को मनोनीत किया गया है |विधानसभा अध्यक्ष कल्यानपुर के पद पर ब्रजभान सिंह, महाराजपुर विधानसभा अध्यक्ष के पद पर सौरभ यादव, बिल्हौर विधानसभा अध्यक्ष के पद पर शिवचरण कमल को मनोनीत किया गया |ब्लाक अध्यक्ष भीतरगांव हरिज्ञान सिंह, ब्लाक अध्यक्ष चौबेपुर कार्तिकेय यादव, ब्लाक अध्यक्ष सरसौल शैलेन्द्र, ब्लाक अध्यक्ष शिवराजपुर यादुवेन्द्र, ब्लाक अध्यक्ष बिधनू कपिल सिंह, ब्लाक अध्यक्ष घाटमपुर सोनू यादव, ब्लाक अध्यक्ष ककवन देवेंद्र एवं ब्लाक अध्यक्ष पतारा के पद पर कपिल यादव को मनोनीत किया गया |



