Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

जन्माष्टमी को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च

तेघड़ा में जन्माष्टमी को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च


तेघड़ा, बेगूसराय

तेघड़ा के पांच दिवसीय ऐतिहासिक जन्माष्टमी मेला के विधि व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण माहौल में मानने को लेकर तेघड़ा अनुमंडलीय बाजार मेला परिक्षेत्र में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व  को देखते हुए शांतिपूर्ण माहौल में  पर्व समापन हो इसके लिए अनुमंडलीय प्रशासन के नेतृत्व में  फ्लैग मार्च निकाला गया । अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद, अपर अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल,  प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार, अंचलाधिकारी सुश्री रश्मि, थानाध्यक्ष संजय कुमार, के अलावे अन्य अधिकारियों ने फ्लैग मार्च निकालकर प्रशासनिक चुस्त - दुरुस्त व्यवस्था का संदेश दिया विभिन्न मार्गो व चौराहे का भ्रमण कर विधि व्यवस्था का जायजा लिया। एसडीओ राकेश कुमार एवं डीएसपी डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया कि  विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। 


फ्लैग मार्च निकाल कर सभी संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर विधि व्यवस्था का जायजा लेते हुए शांति पूर्ण तरीके से आयोजन करने की बात कही। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल , पुलिस मित्र  फ्लैग मार्च में शामिल थे।









एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom