Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

तेघड़ा में - ई - रिक्शा चालकों से अवैध वसूली पर डीएसपी ने की कार्रवाई

ई - रिक्शा चालकों से अवैध वसूली पर डीएसपी ने की कार्रवाई।
तेघड़ा , बेगूसराय

भारतीय उपभोक्ता संरक्षण समिति द्वारा इ-रिक्शा चालकों से अवैध वसूली की शिकायत पर तेघड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ड़ॉ रविंद्र मोहन प्रसाद ने त्वरित कार्यवाई करते हुए बरौनी जंक्शन के दक्षिण दिशा,फलमंडी और वाटिका मोर से तीन लोगों को पकड़कर थाना लाया।जहाँ ठीकेदार से व बांड भरवाकर छोर दिया गया।ठीकेदार ने बरौनी दक्षिण दिशा में केवल मोटर साइकिल स्टैंड के ठीक का बात काबुल किया,वही बरौनी जं के दक्षिण दिशा में केवल वेरियर की जाँच करने की बात स्वीकार किया। डी एस पी ने बरौनी सिंधिया चौक,वाटिका मोड़ और पुराणी बस स्टैंड में लिंक पथ को छोड़कर  वेरियर जांचने को कहा।जब संघ के सचिव संजय सिंह,कार्यकारी अध्यक्ष बबलू ठाकुर,कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने फुलवरिया थाना आवेदन देने पहुंचा तब फुलवारिया थानाध्यक्ष इनलोगों को एक घंटा बैठकर डराते रहे, इन्होंने कहा कि-बेगूसराय में हत्या ज्यादा होता है,तुमलोग कमाने खानेवाले हो,ठीकेदार को परेशान करोगे तो मैं तुम्हे परेशान करूँगा,स्टैंड है नही,जहाँ गाडी खड़ा करोगे वही। पांच हजार का चलान काट देंगे,लाठी चार्ज करेंगे,ठीकेदार से मिलकर रहो,जिसका विरोध रिक्शा चालक संघ ने किया और इसकी शिकायत एसपी बेगूसराय,डी एस पी तेघड़ा,डी आईं जी बेगूसराय,डी जी पी बिहार से किया है। इ-रिक्शा चालक संघ के मुख्य संरक्षक डॉ संजीव भारती ने चाक संघ की आपातकालीन बैठक किया जिसमें उन्होंने कहा कि  थानाध्यक्ष फुलवारिया ने साइट किया कि उनके संरक्षण में रंगदारी वसूली होती है।इनके कारन रिक्शा चालक गर्भवती,दिव्यांग,बीमार ,सीनियर सिटीजन,एवम ज्यादा सामान लेकर चलने वाले लोगों को बिच रास्ते में छोड़ने पर मजबूर होते है,।डॉ भारती ने रिक्शा चालकों से अपील किया कि घबराने की जरुरत नहीं है,अगर किसी को थाना गलत मुकदमा में फंसाती है या परेशान करती है तो उसका जबाब भी दिया जायेगा।कृष्ण मेला तक हर परेशानी को झेलकर आम आदमी को सुविधा में कमी नही करें।डॉ भारती ने नगरपरिषद बरौनी के चेयरमेन,उप चेयरमेन,कार्यपालक पदाधिकारी, तेघड़ा एस डी ओ से भी अपील किया कि इस समस्या के समाधान में सहयोग करे।पेस मुद्दा पर सभी जनप्रतिनिधि,सामाजिक संगठन,बुद्धिजीवियों,राजनितिक दलों की बैठक बुलाई जाएगी।प्रशाशन से समस्या हल नही होता है तो जनकार्यवायी की जायेगी











एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom