Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

मिशन इंद्रधनुष अभियान 5.0 की शुरूआत

 मिशन इंद्रधनुष अभियान 5.0 की शुरूआत


नावकोठी/ बेगूसराय/ संवाददाता

प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण की शुरुआत सोमवार को की गई। पहसारा पश्चिमी पंचायत के वार्ड नंबर 10 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 11 पर मुखिया निभा देवी, पीएचसी प्रभारी राजीव रंजन चौधरी,बीसीएम ऊषा कुमारी और बीएचएम आनंद ईश्वर के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया गया।इस दौरान बीएमसी गोपाल शर्मा और बीएमईए दिनेश कुमार राउत ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष अभियान जिसमें 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के वैसे बच्चे जिन्होंने टीका लेने में किसी कारण से छूट गए हो अथवा एक भी टीका नहीं लिए हो वैसे सभी बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है।वहीं 2 वर्ष से 5 वर्ष के वैसे बच्चे जो खसरा और रूबेला के प्रथम खुराक एवं द्वितीय खुराक से वंचित हैं उनको भी प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण किया जा ऱहा है।इसके अलावा वैसी गर्भवती महिलाएं जिन्होंने टीटी का एक भी टीका नहीं लिए हों या जिनका टीका अधूरा रह गया हो उन्हें भी टीके लगाए जा रहे हैं।मिशन इंद्रधनुष के तहत सोमवार को 6 गर्भवती महिलाएं और 22 बच्चों का टीकाकरण किया गया।इस दौरान एएनएम,आशा कर्मी और  आंगनबाड़ी सेविका मौजूद थे।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom