Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

एकता संघ समाज को करेगा जागरूक चलाया जन जागृति अभियान

यादव एकता संघ समाज को करेगा जागरूक चलाया जन जागृति अभियान

समाज में अपनी स्थिति सुधारने और मजबूत करने के लिए यादव समाज को अपने लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना होगा। तमाम लोग बच्चों को शिक्षित करने के लिए लोगों को जागरूक करें। यह विचार यादव एकता संघ की वीरपुर प्रखंड मुख्यालय पर हुए बैठक में अर्जुन यादव ने कही । उन्होंने कहा की समाज को आगे बढ़ने के लिए उनकी कमियों और बुराइयों को हमें दूर करना होगा। इसके लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर सार्थक प्रयास करना होगा ।बैठक में कहा गया कि जो समाज शिक्षा में पीछे रहता है, वह समाज और देश के साथ कदम से कदम मिलाकर नहीं चल सकता ।ऐसे में सभी लोग एकजुट होकर अपने बच्चों और समाज के दूसरे लोगों को भी शिक्षा के प्रति जागरूक करें ।ताकि समाज के बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सकें ।बैठक में यदुवंशी छात्रावास, आदर्श विवाह पर जोर,दहेज प्रथा पर रोक,मृत्यु भोज बंद करने जैसे समाज के हितों से जुड़े तमाम बिंदुओं पर व्यापक चर्चा की गई ।तथा अहीर रेजिमेंट की मांग पर विशेष जोर दिया गया! बैठक में अर्जुन यादव सूरज यादव रामानंद यादव जया किशोर यादव पिंकू यादव सुधीर कुमार यादव रवि यादव विजय यादव बाल्मीकि यादव शिव शंकर यादव संत लाल यादव लक्ष्मी नारायण यादव राजाराम यादव राजू यादव इंद्रजीत यादव रतन लाल यादव समेत समाज के तमाम लोग मौजूद रहे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom