फिर एक बार 16 जुलाई को पकठौल में होगा भव्य शिव गुरु आध्यात्मिक परिचर्चा।
![]() |
| पीछले बार का तस्वीर |
तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत पकठौल पंचायत के इंदिरा ज्योति उच्च विद्यालय के विशाल प्रांगण में एक दिवसीय विशाल शिव गुरु आध्यात्मिक परिचर्चा का आयोजन होने की तैयारी जोरों पर चल रही है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आयोजक राम आशीष साहनी एवं संचालक गुरु भाई डॉ राजेश कुमार ने बताया कि 16 जुलाई रविवार को इंदिरा ज्योति उच्च विद्यालय के प्रांगण में शिव गुरु परिचर्चा का आयोजन तय हुआ है। इस आयोजन में बेगूसराय जिले के अलावा दूसरे जिले से भी भक्तजन आ रहे हें।उन्होंने बताया कि मुख्य वक्ता के रूप में नवादा के मंटू जी, दरभंगा से शिव गुरु भाई राम इकबाल सिंह, राजू एवं संजय जी वही दलसिंहसराय से गुरु भाई शशि भूषण तथा संगीत कुणाल ग्रुप के द्वारा आयोजन को भव्य बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मनुष्य सदियों से उनका भगवान भाव से पूजन अर्चन करते आ रहे हें। अगर हम उन्हें गुरु भाव से याचना पूर्वक दया मांगे तो हमारा कल्याण निश्चित होगा।इस संसार के सभी लोग उन्हें शिष्य बनकर गुरु भाव दे तो पूरे जगत का कल्याण निश्चित रूप से सुगमता से हो जाएगा। भगवान शिव त्रिकालदर्शी ,अंतर्यामी, अजर - अमर अविनाशी हें। वे सारे संसार के गुरु हें। उन्होंने सभी गुरु भाई बहन से आह्वान किया कि आइए भगवान शिव को अपना गुरु बनाएं और इस विशाल शिव गुरु आध्यात्मिक परिचर्चा में भाग लेकर पुण्य की भागीदार बने।

.jpg)





