शराब से लदे ट्रक से 240 कार्टून विदेशी शराब बरामद,शराब माफिया भागने में सफल
तेघड़ा बेगूसराय
सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद धंधेबाज सप्लाई के लिए कर रहे नए-नए तरीके ईजाद ।
बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंदी है। शराब की बिक्री,खरीदना ,पीना ,पिलाना यहां तक की पी हुई हालत में इस राज्य से गुजर ना तक अपराध है। लेकिन जमीनी सच्चाई कुछ और ही बयां कर रहा है। शराबबंदी के शुरुआती दौर में शराब पीने से लोग डर रहे थे। लेकिन अब धीरे-धीरे डर खत्म हुआ है। शराबबंदी कानून आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई थी। लेकिन अब यह कानून शराब माफियाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। 3 गुना अधिक कीमत लेकर शराब माफियाओं द्वारा होम डिलीवरी किया जाता है। पुलिस की कार्रवाई के बावजूद शराब की सप्लाई और खपत ना तो कम हो रही है और ना ही बंद हो रही है। थाना क्षेत्र में लगातार शराब बरामद भी किए जा रहे हें। इसी कड़ी में शनिवार कोगुप्त सूचना के आधार पर तेघड़ा पुलिस ने छापेमारी कर शराब से लदे ट्रक से विदेशी शराब उतारने के क्रम में 240 कार्टून विदेशी शराब ,एक कार,एवं एक टेम्पू को जप्त कर लिया गया। जबकि पुलिस की शराब माफिया भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष सजंय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि पिढ़ौली पंचयात अन्तर्गत कुश्ती ढ़ाला एन एच 28 पर ट्रक से विदेशी शराब उतार कर अन्यत्र भेजा जा रहा है। खुद मोबाइल पुलिस के साथ जाकर 6 चक्का ट्रक नम्बर WB33A--8683 पर लदे 240 कार्टून शराब के साथ W B02V,,,6398 हौंडा सिटी फार्च्यूनर की जप्त कर लिया है। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में शराब माफिया पर नकेल कसने हेतु पुलिस कटिवद्ध है। शराब माफिया पर पैनी नजर रखी जा रही है।






