नेजिला पदाधिकारी बेगूसराय से अविलंब कटाव रोकने की अपील की गई है गंगा की तेज कटाव से भगवानपुर चक्की के आम जनमानस दहशत में जीने को मजबूर
तेघड़ा ( बेगूसराय)
तेघड़ा प्रखंड के रात गांव पंचायत अंतर्गत बाया नदी के पार गंगा नदी के किनारे बसे गांव भगवानपुर चक्की के वार्ड संख्या 13 में गंगा नदी में कुछ दिनों से जल स्तर में वृद्धि होने एवं कटान का रुख तेज होने से आसपास के लोगों में भय एवं दहशत का माहौल कायम हो गया है। जिससे किसानों का सैकड़ों एकड़ भूमि गंगा की चपेट में समा गई है। ऐसी स्थिति में क्षेत्र की सुरक्षा दांव पर है। शुक्रवार को स्थानीय विधायक राम रतन सिंह ने कटाव क्षेत्र का जायजा लेते हुए आगे की कार्रवाई की भरोसा दिलाया। वहीं शनिवार को राजद नेता मकबूल आलम ने भी कटाव स्थल पर पहुंचकर लोगो को सरकार के माध्यम से कटाव रोधी कार्य चलवा ने हेतु प्रशासन से मिलकर आगे की कार्रवाई करवाने की आश्वासन दिया। वहां के स्थानीय वार्ड सदस्य सह उप मुखिया मोहम्मद इब्राईल , वार्ड 14 के वार्ड सदस्य उदय महतो, मोहम्मद शकील के अलावे दर्जनों लोग कटाव स्थल पर मौजूद थे। उप मुखिया मोहम्मद इब्राईल ने बताया कि गंगा के कटाव भयावह रुख अख्तियार कर रही है। जिससे यहां के आम जनता दहशत में जीने को मजबूर हें। उन्होंने बताया कि कटाव स्थल से मात्र 100 मीटर की दूरी पर मस्जिद एवं 400 लोगों का घर जो कि 2500 की आबादी पर आसन्न खतरा विराजमान हो गया है। उन्होंने बताया कि इन गंभीर समस्या से निजात एवं जानमाल की सुरक्षा सहित कटाव रोधी कार्य के स्थाई निदान हेतु पूर्व में भीआवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी तेघड़ा को समर्पित किया गया था। उत्पन्न संकट को देखते हुए वहां के जनप्रतिनिधि सहित स्थानीय लोगों नेजिला पदाधिकारी बेगूसराय से अविलंब कटाव रोकने की अपील की गई है ताकि समय रहते लोगों की जान माल की सुरक्षा एवं कारगर रूप में कटाव रोधी कार्य को अंजाम दिया जा सके।







