शुभम यादव पुन: सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ कानपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष व शिव सिंह पाल पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनोनीत
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति से व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सोलंकी ने एक बार पुन: शुभम यादव को कानपुर ग्रामीण का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है वहीं पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप ने भी अपने पुराने जिला अध्यक्ष शिव सिंह पाल पर दोबारा भरोसा जताते हुए पुनः पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ कानपुर ग्रामीण का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है| दोनों ही नवमनोनीत पदाधिकारियों ने विधान सभा, विधान परिषद व पंचायत चुनाव में पूरी ताकत से पार्टी के लिए प्रचार प्रसार किया था | दोनों ही इससे पूर्व की भी कार्यकारिणी में भी एक साथ ही पदाधिकारी रहे हैं| मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ/पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री संगीता यादव, प्रदेश प्रमुख महासचिव आशीष यादव 'कमला', प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धांत आदि लोगों ने शुभकामनाएं दी|मनोनयन पर जिला अध्यक्ष कानपुर ग्रामीण व पूर्व विधायक मुनीन्द्र शुक्ला, पूर्व सांसद राजाराम पाल, पूर्व जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव, पूर्व विधायक कल्याणपुर सतीश निगम, पूर्व विधायक प्रत्याशी महाराजपुर फतेह बहादुर गिल, पूर्व विधायक प्रत्याशी बिल्हौर श्रीमती रचना सिंह, आशीष कटियार, संदीप यादव, राहुल स्वर्णकार, दीपक शुक्ला, अजय कुशवाहा, रवि, सूरज, ज्ञानेन्द्र सिंह, हरिमोहन, चौ. अमन आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त किया|






