Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

मजदूरी देने के नाम पर ठेकेदार ने 1 सप्ताह पूर्व अपने यहां बुलाया उसी बीच रोड हादसा में मौत होना,ठेकेदार द्वारा मौत की सूचना नहीं देकर पुलिस प्रशासन द्वारा मौत की सूचना मिलना, टेंपो और बाइक में टक्कर जिसमें बाइक ना तो रणधीर का था और ना ही ठेकेदार का यह बड़ी शंका की ओर इशारा है

बेंगलुरु के नोमगला में बेगूसराय के मजदूर की रोड हादसा में मौत दूसरा घायल

तेघड़ा (बेगूसराय)

बेगूसराय जिला के तेघड़ा थाना अंतर्गत पकठौल पंचायत के वार्ड संख्या 8 नवटोलिया में मजदूर युवक का शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृत युवक का शव देखने को लेकर  ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी ।


मृत युवक की पहचान पकठौल पंचायत निवासी सकलदेव सहनी के 27 वर्षीय पुत्र रणधीर  सहनी के रूप में हुई। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार रणधीर अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए बेंगलुरु शहर मजदूरी करने गया था। वह करीब 7 महीने से अपने बड़े भाई सुधीर सहनी, छोटे भाई छोटू कुमार एवं बहनोई के साथ रहकर टाइल्स मिस्त्री के रूप काम करता था। पिछले रविवार को ग्रामीण ठेकेदार का फोन रणधीर को आया वह  अपने भाई को बताए बिना  अपने ग्रामीण ठेकेदार के पास काम करने चला गया। ऊपर वालों का कुछ और ही मर्जी था बताया जाता है कि 29 जून गुरुवार के दिन बेंगलुरु के नोमगला में हुई रोड हादसा में रणधीर की मौत हो गई वही उसके साथ पकठौल के ही 18 वर्षीय युवक अमर पिता अर्जुन सहनी की घायल अवस्था में उसकी इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। रणधीर की मृत्यु की सूचना नोमंगला की पुलिस द्वारा उसके भाई को दी गई थी जो सदर अस्पताल में मृतक का डेथ बॉडी रखा हुआ है।

तब जाकर वहां दोनों भाई एवं  बहनोई को पोस्टमार्टम के उपरांत पुलिस ने शव को सौंपा। और हवाई मार्ग से शनिवार को रणधीर का शव गांव लाया गया। घरवालों ने बताया कि ज्यादा मजदूरी देने के नाम पर ठेकेदार ने 1 सप्ताह पूर्व अपने यहां बुलाया उसी बीच रोड हादसा में मौत होना,ठेकेदार द्वारा मौत की सूचना नहीं देकर पुलिस प्रशासन द्वारा मौत की सूचना मिलना, टेंपो और बाइक में टक्कर जिसमें बाइक ना तो रणधीर का था और ना ही ठेकेदार का यह बड़ी शंका की ओर इशारा है। उन्होंने बताया कि रणधीर की शादी 3 वर्ष पूर्व श्रीपुर चेरिया बरियारपुर में हुआ था। घर के कमाऊ सदस्य के चले जाने से पत्नी सहित पूरे परिवार पर संकट का बादल छाया हुआ है पूरे गांव में शोक की लहर फैली हुई है। मौके पर पहुंचे मुखिया पंकज सहनी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य योगेंद्र ठाकुर, एवं उद्गार पासवान , तेघड़ा प्रखंड के पूर्व मतस्य मंत्री वा लोकप्रिय सामाजिक अशोक सहनी ने सरकार और प्रशासन से परिवार के आश्रितों को श्रमिक कल्याण कोष एवं परिवारिक लाभ योजना की सहायता पहुंचाने की मांग की है। रणधीर का अंतिम संस्कार सिमरिया गंगा घाट पर छोटे भाई छोटू कुमार ने मुखाग्नि देकर किया अंतिम संस्कार।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom