Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के सुप्रीमो सह जमुई सांसद माननीय चिराग पासवान जी वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल मेला का उद्घाटन करने पहुंचे दमदमा।

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के सुप्रीमो सह जमुई सांसद माननीय चिराग पासवान जी वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल मेला का उद्घाटन करने पहुंचे दमदमा।

आरएम न्यूज संवाददाता सन्नी कुमार सहनी की खास रिपोर्ट

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के सुप्रीमो सह जमुई सांसद माननीय चिराग पासवान पहुंचे सदर प्रखंड के कैथ पंचायत के दमदमा गांव। वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल मेला का उद्घाटन समारोह। जैसे ही उनकी गाड़ी  चांदपुरा क्षेत्र में पहुंची युवाओं ने फूल माला पहनाकर उनका स्वगत किया।

और युवा लोजपा जिंदाबाद से गूंजने लगा फिर उनका काफिला दमदमा की ओर बढ़ा चिराग पासवान जिंदावाद, हमरा नेता कैसा हो चिराग पासवान जैसा हो के नारों से गूंज गूंजते रहा। दमदमा गांव पहुंचकर सबसे पहले माननीय चिराग पासवान ने बाबा चौहरमल का आशिर्वाद प्राप्त किया।

मंच पर पहुंचते ही लोगों ने पुनः फूल माला, अंगवस्त्र, पाग व तलवार देकर सम्मानित किया। लोगों को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा हमे बाबा के जीवनी से सीख लेनी चाहिए व उनके बताए रास्तों पर चलना चाहिए।

उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर लोगों से एक जुट होकर अपने साथ आने का अपील किया। वहीं मुख्यमंत्री नितीश कुमार पर भी जमकर बरसे। अपने चहेते नेता को देखने के लिए लाखो कि भीड़ उमर पड़ी वहीं भीड़ से आवाज आती थी अगला सीएम कैसा हो चिराग पासवान जैसा हो कि नारा से गूंजने लगा । मौके पर  युवा जिला अध्यक्ष अजय टाइगर, जिला अध्यक्ष प्रेम पासवान युवा प्रखंड अध्यक्ष सन्नी कुमार सहनी कैथ पंचायत अध्यक्ष राम पुकार पासवान, उपाध्यक्ष सह लोक गायक ओम प्रकाश पासवान, प्रदेश महासचिव युवा लोजपा (रा) सुनील कुमार साह सहित कई जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, पूजा समिति के कार्यकर्ता उपस्थित थे।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom