Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

संदेहास्पद स्थिति में मृत बच्ची के परिजनों से मिले पुर्व विधायक

संदेहास्पद स्थिति में मृत बच्ची के परिजनों से मिले पुर्व विधायक।

वीरपुर आरएम न्यूज संवाददाता।

गत दिनों बीरपुर प्रखंड क़े जगदर गांव में एक बच्ची की संदेहास्पद तरीके से मृत्यु की खबर से आहत पूर्व विधायक अमिता भूषण मृत बच्ची क़े परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढ़स और सांतवना दिया। उन्होंने परिजनों को इस विषम घड़ी में धैर्य और संबल बनाये रखने क़े साथ व्यक्तिगत, सामाजिक और प्रशासनिक हर स्तर पर मदद का भरोसा दिलाया उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना हमारे मज़बूत सामाजिक तानेबाने और परम्परा क़े सर्बथा उपयुक्त नहीं है जहाँ परिजन जीवन भर क़े लिए एक पीड़ा को साथ लिये जीने को विवश हो जाया करते हैं। ऐसी दुःखद घड़ी में धैर्य ही सबसे बड़ा बल होता है ज़ो हमें जीने की नई राह पर ले जाता है। उन्होंने इस सन्दर्भ में स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारियों से घटना से जुड़े तथ्यों और अनुसन्धान की विस्तृत जानकारी लेते हुए मामले की तह तक जाते हुए न्यायसंगत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान वीरपुर के कांग्रेश प्रखंड अध्यक्ष धर्मराज सहनी, पूर्व अध्यक्ष संजीव सिंह, राहुल कुमार, राममूर्ति सिंह, जयप्रकाश गुप्ता, मोनु कुमार गौतम,कृष्ण कुमार,श्रवण सदा,राहुल ठाकुर,बीरेश कुमार,बिहार प्रदेश कांग्रेस सदस्य कुमार रत्नेश टूल्लु, राघव कुमार,सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे।








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom