प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित!
आरएम न्यूज ने समाज से महावीर यादव के द्वारा प्रतिभावान बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को राजापुर ग्राम में आयोजित किया गया आयोजित इस कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं के छात्र एवं छात्राओं ने जिन्होंने अच्छा अंक लाए हुए हैं उन्हें उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए 55 छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित किया गया।
राजापुर ग्राम में सम्मान समारोह आयोजित कर समाजसेवी शिक्षा प्रेमी महावीर यादव के द्वारा 55 मैट्रिक एवं इंटर के छात्र छात्राओं सहित अभिभावकों को डायरी पेन साथ में प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष हिमांशु चक्रपाणि के द्वारा समस्त उपस्थित छात्र एवं छात्राओं को भविष्य में किस क्षेत्र में जाना है
इसका उचित मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया जिससे कि वह सही दिशा में आगे बढ़ सके और अपना उज्जवल भविष्य कायम कर सके।
इसके साथ ही समाजसेवी सहजानंद यादव ने सभी सम्मानित छात्र-छात्राओं को शुभकामना देते हुए कहा कि हमारा यही प्रयास है कि विद्यार्थी आगे बढ़े वह जिले के साथ-साथ प्रदेश और देश का भी नाम रोशन करें।
साथ ही जिला अध्यक्ष राजद मोहित यादव ने राजापुर ग्राम के समस्त विद्यार्थियों और अभिभावकों का धन्यवाद किया जिन्होंने इस आयोजन के कार्यक्रम में उपस्थित होकर समारोह को सफल बनाया और विद्यार्थियों को बेहतर मोटिवेशन के लिए आकर्षक समारोह को सहायता प्रदान किए।
मौके पर शिवजी महतो महानगर अध्यक्ष राजीव कुमार गुड्डू व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रामसखा महतो प्रधान महासचिव साहेब पासवान पंचायती राज प्रकोष्ठ जिला प्रधान महासचिव रामबली यादव सहजानंद यादव प्रखंड अध्यक्ष कैलाश यादव पिंटू सिंह स्वर्णिम सम्राट सत्यम सम्राट तथा राजापुर ग्राम के सभी आगंतुक सज्जन मौजूद रहे।
सभी ने विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन की ओर आगाह किया और भविष्य के लिए कैरियर की ओर ध्यान देने के लिए कार्य योजना पर प्रकाश डालें।















