Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

बाबा साहब भींमराव अंबेडकर की जयंती मनाने को लेकर भाकपा की बैठक

बाबा साहब भींमराव अंबेडकर की जयंती  मनाने को लेकर भाकपा की बैठक ।

आरएम न्यूज तेघड़ा (बेगूसराय)

तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत गौरा 05 बजलपुरा शाखा की बैठक जन औषधी कल्याण केंद्र मधुरापुर गंज पर काॅमरेड लक्ष्मण कुमार की अध्यक्षा एवं काॅमरेड पवन कुमार की संचालन में संपन्न हुई। बैठक में  आगामी 14 अप्रैल को समारोह पूर्वक बाबा साहब डॉक्टर भींमराव अम्बेडकर जयंती चंद्रशेखर पुस्तकालय बजलपुरा में मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही आगामी 24  अप्रैल से जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा इस बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा जिला परिषद सदस्य मोहम्मद हशमत उर्फ बालाजी ने कहा देश में बेरोजगारी, महंगाई ,भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है लेकिन इस पर ध्यान सरकार का नहीं है। सरकार सिर्फ जाती, धर्म के नाम पर एक दूसरे को लड़ाने की कोशिश वोट पाने के लिए कर रही है जो खतरनाक है।  हम तमाम कम्युनिस्ट कार्यकर्त्ता इनके गलत मनसूबे को चकनाचूर करने के लिए जनसंपर्क अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक करेंगे और महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ संघर्ष तेज करेंगे। इस मौके पर मोहम्मद सीराज ,अरविन्द साह, मोहम्मद आजाद, गणेश चौधरी ,राहुल कुमार, मोहम्मद शकील, मोहम्मद युनुस, लक्ष्मण कुमार, पवन आर्य आदि मौजूद थें।









एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom