शराब के धंधे से जुड़े लोगों के विरुद्ध तेघड़ा थाना द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।तेघड़ा पुलिस ने बलान नदी किनारे सैकड़ों लीटर अर्ध निर्मित शराब को किया विनष्ट।
अवैध शराब के व्यवसाय के विरुद्ध पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहने के बावजूद भी शराब के धंधे से जुड़े लोग। बाज नहीं आ रहे हें। शराब के धंधे से जुड़े लोगों के विरुद्ध तेघड़ा थाना द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है इसी तरह बुधवार को अपराहन के 3:30 बजे पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर प्रखंड के उत्तरी क्षेत्र पकठौल पंचायत के बलान नदी के किनारे अभियान चलाकर अनुमानत: 1500 लीटर लीटर से अधिक अर्ध निर्मित कच्ची शराब बरामद कर उन्हें नष्ट कर दिया .यह सभी सामग्री बलान नदी के झाड़ी में लावारिस हालात में पाए गए। जिसे विनष्ट करते हुए सभी उपस्करों को भी नष्ट किया गया। टीम के साथ एएसआई रामेश्वर प्रसाद ग्रामीण पुलिस संजीव कुमार पासवान, शत्रुघ्न पासवान, लालो पासवान , विष्णुदेव तांती के अलावे पुलिस बल के जवान मौजूद थे। इतने बड़े पैमाने पर शराब की बरामदगी से यह ज्ञात होता है कि शराबबंदी सिर्फ कागजों पर ही दिख रही है। जमीनी हकीकत कुछ और ही है । क्षेत्रीय बुद्धिजीवियों का कहना है कि।शराबबंदी के बावजूद क्षेत्रों में आए दिन अवैध शराब भारी मात्रा में जप्त हो रही है इस शराब के धंधे फलता फूलता नजर आ रही है।आखिर मुख्यमंत्री के दृढ़ निश्चय तमाम सरकारी प्रयासों के बावजूद शराब बंदी क्यों विफल हो रही है। इसे अमलीजामा क्यों नहीं पहनाया जा सकता है।







