Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

एसएफआई के द्वारा शहीदे ए- आजम की समारोहपूर्वक मनाया गया शहादत दिवस

एसएफआई के द्वारा शहीदे ए- आजम की समारोहपूर्वक मनाया गया शहादत दिवस
           वीरपुर बेगुसराय आरएम न्यूज संवाददाता।

एसएफआई वीरपुर कमिटी के कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के नौला गांव में शहीदे ए- आजम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू की शहादत दिवस समारोहपूर्वक धूम धाम से मनाया गया जिसकी  अध्यक्षता एसएफआई नेता रंजन कुमार ने की,कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता एसएफआई जिला अध्यक्ष  देवदत्त कुमार वर्मा ने कहा शहीदे ए-आजम भगत सिंह के सपना को साकार करना है भगत सिंह ने कहा पढ़ाई लड़ाई साथ-साथ, वर्तमान शिक्षा की हालात बदतर है,शिक्षा का निजीकरण बाजारीकरण व्यवसायीकरण हो रहा है। 

वर्तमान समय की मांग रोजगारोंममुखी शिक्षा पद्धति लागू हो,मुख्य अतिथि पूर्व छात्र नेता राम शंकर यादव ने कहा भगत सिंह का जो सपना था,उनका कुर्बानी शहादत बेकार नहीं जाएगा, एसएफआई अपना स्थापना काल से ही सबको शिक्षा सबको काम के नारों के साथ संघर्ष के मैदान में रही है, आम छात्रों को अपनी समस्या छात्रों की समस्याओं को लेकर चढ़-बढ कर राजनीति में हिस्सा लेना चाहिए।

शिवम सौरभ ने कहा भगत सिंह के अधूरे सपनों को पूरा करने लिए एवं समाजवादी व्यवस्था को लागू करने के लिए संघर्षरत हैं।इस अवसर पर धनंजय कुमार, राजकुमार, विवेक कुमार, राजवीर कुमार, रवीना कुमारी, आरती कुमारी, मनीषा कुमारी, सुमन कुमारी, रिंटू कुमारी, प्रियंका कुमारी, कविता कुमारी, गौतम कुमार समेत सैकड़ों एसएफआई कार्यकर्ता मौजूद थे।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom