Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

स्व0 जनार्दन सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

नफरत का माहौल देश को कमजोर कर रहा है--अनिल कुमार अंजान

आरएम न्यूज संवाददाता तेघड़ा ( बेगूसराय)

मंहगाई, गरीबी, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी जैसी समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिये धर्म के नाम पर उन्माद फैलाया जा रहा है। और यह नफरत का माहौल देश को कमजोर कर रहा है।


ऐसी परिस्थिति में लोकतंत्र पर भारी खतरा उत्पन्न हो गया है। उक्त बातें भाकपा राज्य परिषद के सदस्य अनिल कुमार अंजाम ने  तेघड़ा प्रखण्ड अन्तर्गत भाकपा बरौनी एक शाखा द्वारा बरौनी एक रामपुर टोला में आयोजित पार्टी के दिवंगत कार्यकर्ता जनार्दन सिंह उर्फ मकसूदन राजा जी के श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा में कही।  श्री अनजान ने कहा कि आज लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश हो रही है जिसे बचाने की जिम्मेदारी लाल झण्डा के सिपाहियों के ऊपर है।

समारोह की अध्यक्षता प्रोफेसर अभिलाष कुमार दत्त ने किया। मौके पर राज्य ऐटक अध्यक्ष अजय कुमार ने दिवंगत जनार्दन सिंह उर्फ मकसूदन के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा कि स्व0 जनार्दन  एक सच्चे और वफादार सिपाही थे। जो अंतिम क्षण तक पार्टी के जुझारू और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में हर हमेशा समर्पित भाव से काम करते रहे। सभा को अंचलमंत्री परमानन्द सिंह, पूर्व मुखिया सह बरौनी सीत लिमिटेड के अध्यक्ष भोला सिंह, किसान नेता दिनेश सिंह, जुलुम सिंह, सनातन सिंह, कार्यालय सचिव रविंद्र कुमार, ऐआई एस एफ के जिला सचिव मोहम्मद हसमत उर्फ बालाजी, सुधीर मिश्रा, मनोज सिंह  सहित कई अन्य लोगों ने भी सम्बोधित किया। इसके पूर्व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्व0 जनार्दन सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom