Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

राज्य सरकार के दिशा निर्देश पर उक्त पंचायत के जुझारू मुखिया पंकज कुमार पासवान के द्वारा बैठक में उपस्थित वार्ड सदस्यों सहित अन्य लोगों को राष्ट्रीय जल मिशन के तहत जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

 गौरा 2 के मुखिया ने दिलाया जल शपथ

आरएम न्यूज तेघड़ा (बेगूसराय)

प्रखंड क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायतराज गौड़ा 2 के पंचायत भवन सभागार में बुधवार को राज्य सरकार के दिशा निर्देश पर उक्त पंचायत के जुझारू मुखिया पंकज कुमार पासवान के द्वारा बैठक में उपस्थित वार्ड सदस्यों सहित अन्य लोगों को राष्ट्रीय जल मिशन के तहत जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। उक्त अवसर पर जल बचाने, उसका विवेकपूर्ण तरीके से उपयोग करने ,जल का समूचित उपयोग करने , पानी का हरेक बुंद का संचय करने,कैच द रन अभियान को बढ़ावा देने, पानी को अनमोल सम्पदा मानने, और ऐसा मानते हुए उपयोग करने, परिवारजनों, मित्रों व पड़ोसियों को भी ऐसा ही सुझाव देने का शपथ मुखिया पंकज कुमार पासवान  ने उपस्थित लोगों को दिलाया। उक्त अवसर पर उपमुखिया छोटन रजक पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक नीतीश कुमार, वार्ड सदस्य दिनेश राय , राम कुमार पासवान रामबली ताती कार्यपालक  सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। वही गौरा 1मध्य विद्यालय के प्रांगण में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को मुखिया जयमाला देवी के द्वारा शपथ दिलाई गई मौके पर प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार सहनी, पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक रिक्की कुमार, वार्ड सदस्य योगेंद्र पासवान, दीपक ठाकुर ,चंदन कुमार ,सपना देवी ,सतीश कुमार के अलावे दर्जनों लोग मौजूद थे





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom