Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

बेगूसराय जिला अन्तर्गत बरौनी प्रखंड मुख्यालय के पीछे मोती चौक निवासी स्व० विरंची साव जी की धर्मपत्नी माया देवी का श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया

बेगूसराय जिला अन्तर्गत बरौनी प्रखंड मुख्यालय के पीछे मोती चौक निवासी स्व० विरंची साव जी की धर्मपत्नी माया देवी का श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया।


जिसकी अध्यक्षता कानू विकास संघ के जिला अध्यक्ष मुखिया कुंदन कानू ने किया तथा मंच संचालन कानू विकास संघ के जिला महामंत्री सुनील साह ने किया। श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करते हुए वैश्य दलित मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० राजकुमार आजाद ने संबोधित करते हुए कहा कि वैश्य समाज भोज, पूजा पाठ आदि में अपना कीमती समय और धन व्यर्थ में बर्वाद करता है।

वैश्य की आबादी अट्ठाइस फीसदी है, अगर राजनीतिक चेतना जग जाए और दलितों से गठबंधन कर लिया जाए तो जबतक सूरज चांद रहेगा वैश्य और दलित का बिहार में राज रहेगा। बेगुसराय नगर निगम के वार्ड नं पचीस के वार्ड पार्षद मीना देवी के पति बुटन साह,डा० पंकज साह ,डा० दुखा साह, सुखदेव साह, बिहार गृह रक्षा वाहिनी के बेगुसराय जिला संरक्षक सीता राम साह, रामविलास साह, चंदन साह, कन्हैया साह आदि नेताओं ने संबोधित किया।

मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम आजाद ने अपने भजन " नदिया किनारे अमर के हो लतिया, फूले ना फले एक्को गो नै बतिया,ना जाने सद्गुरु देहिया के गतिया" गाकर दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्व ० विरंची साह के पुत्रों सुरेश साह, सुनील साह, अनिल साह आदि ने सभी अतिथियों को पुष्पों की माला पहनाकर तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया तथा पांच गामा भोज करवाकर विदा किया।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom