Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

मुंगेर जिला अन्तर्गत बहादुरनगर के शिवराम चौधरी टोला में कबीर दिव्य ज्योति संस्थान के तत्वावधान में दो दिवसीय कबीर पंथ संत सम्मेलन आयोजित किया गया।

 आरएम न्यूज संवाददाता बेगूसराय


मुंगेर जिला अन्तर्गत बहादुरनगर के शिवराम चौधरी टोला में कबीर दिव्य ज्योति संस्थान के तत्वावधान में दो दिवसीय कबीर पंथ संत सम्मेलन आयोजित किया गया। 

जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महंथ राम बहादुर दास ने किया। उद्घाटन कबीर दिव्य ज्योति संस्थान के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य महंथ धर्म दास साहब ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया तथा संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक मनुष्य को शिक्षक के साथ ही अध्यात्मिक गुरु अवश्य बनाना चाहिए।


मुख्य अतिथि मंच के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा० राजकुमार आजाद ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षित व्यक्ति कलक्टर बनकर माता पिता को वृद्धाश्रम में पंहुचा कर मंदिर में भगवान खोजता है लेकिन  अध्यात्मिक व्यक्ति गरीबी में जीवन गुजर बसर करते हुए अपने माता पिता को ही भगवान समझता है । मुख्य वक्ता मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम आजाद ने अपने भजन " नरतनमा गवैला सोई के" गाकर दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशिष्ट अतिथिसाध्वी जानकी दासीन आदि। स्वागताध्यक्ष ललन प्रसाद सिंह, पूर्व मुखिया रामविलास पासवान, पंसस जज साहब आदि ने सभी अतिथियों का पुष्पों की माला पहनाकर स्वागत किया। आयोजक राय बहादुर पासवान ने सभी अतिथियों को चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा सभी अतिथियों और श्रोताओं को भण्डारा करवा कर विदा किया।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom