पुर्व विधायक के नेतृत्व में कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में शामिल हुए बड़ी संख्या में लोग
वीरपुर बेगुसराय आरएम न्यूज संवाददाता संतोष कुमार।
कांग्रेस पार्टी का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का काफिला मंगलवार को वीरपुर पहुंचा। जिसका नेतृत्व बेगुसराय के पूर्व विधायक अमिता भूषण कर रहीं थी। इस दौरान प्रखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों से मिल कर अपने राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी का संदेश पहुंचाया। पूर्व विधायक ने कहा कि यह अभियान अब जन आंदोलन का रूप ले चूका है। इसमें पंचायत स्तर पर स्थानीय कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से मिल रहे हैँ और केंद्र सरकार की नाकामी से अवगत करा रहे हैं। साथ ही देश को जोड़ने क़े लिए राहुल गांधी के द्वारा किए जा रहे हर प्रयास और सन्देश को पत्र क़े माध्यम से लोगों तक पहुंचा रहे हैँ। अमिता भूषण ने कहा कि ज़ब भी देश किसी संकट में घिरा है कांग्रेस पार्टी और उसके कार्यकर्ता देश की अस्मिता और अस्तित्व क़े लिए सबसे आगे खड़े हुए हैँ। कांग्रेस के वीरपुर प्रखंड अध्यक्ष धर्मराज सहनी ने कहा कि देश में नफ़रत का माहौल बनाकर जनता का ध्यान सरकारी लूट, बेरोजगारी,मंहगाई आदि से भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार की अन्यायपूर्ण नीतियों क़े खिलाफ जो भी आवाज़ उठाता है उसे सरकारी एजेंसियों की प्रताड़ना का शिकार बनाया जा रहा है। लोकतान्त्रिक परम्पराओं और मर्यादाओं का खुलेआम चीरहरण हो रहा है। इस लिए कांग्रेस कार्यकर्ता हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चला लोगों में चेतना और जागृति फैला रहे हैं। प्रखंड प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता, जिला पार्षद अमित कुमार व कुमार रत्नेश टुल्लू ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता हर घर तक पहुंचकर सरकार की जन विरोधी नीतियों की पोल खोल रहे हैं। मौके पर जयशंकर यादव,दिनेश महतों,आलोक आनन्द,प्रभाशु बिट्टू,राहुल देव,सेवादल जिलाध्यक्ष आनंद प्रेम,मन्नू गौतम,राहुल ठाकुर,प्रिंस कुमार, श्रवण सदा,नीतीश कुमार,राममूर्ति सिंह,प्रवीण कुमार,देवेंद्र ठाकुर,संतोष पासवान,सचिन कुमार,मो राशिद,रंजीत तांती,मोहित राम,मुकेश राम,गणपत कुमार समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।






