काफी संख्या में विदेशी शराब बरामद पुलिस की मिली बड़ी सफलता
तेघड़ा बेगूसराय आरएम न्यूज संवाददातातेघड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली जब कि काफी संख्या में ट्रक पर लदी विदेशी शराब को पकड़ने में कामयाबी मिली। थानाध्यक्ष संजय कुमार बताया कि 13 मार्च की देर रात्रि गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के पीढ़ौली ग्राम स्थित एन एच 28 पर 10 चक्का वाहन से विदेशी शराब उतार कर अन्यत्र भेजा रहा है। त्वरित कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार ,एस आई लालबाबू ने पुलिस बल के साथ अहले सुबह पीढ़ौली एन एच स्थित सड़क पर खड़ी चावल का भूसा लदा ट्रक को जप्त किया। जांच उपरांत उसमे विदेशी शराब बरामद किया गया।पुलिस के पहुचते ही शराब ले जाने वाले कई वाहन समेत ट्रक को जप्त कर थाना लाया गया।
जांच उपरांत ट्रक से 194 कार्टून में रखे 5052 बोतल में 1728 लीटर रॉयल प्लस ब्रांड बरामद हुआ। साथ ही पुलिस ने BR2K,9661 नम्बर की 10 चक्का ट्रक,BR52,,8585 नम्बर की सफारी,BR6PB,,4868 नम्बर की बेलोरो, BR9AK,,,9194नम्बरऑल्टो,BR30B,,3064 नम्बर की मोटरसायकिल सहीत एक मोबाइल जप्त किया गया। पुलिस की भनक मिलते ही सभी शराब माफिया अपनी अपनी वाहन छोड़ कर फरार हो गये। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब माफिया की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है। जप्त वाहनों की विस्तृत जानकारी प्राप्त किया जा रहा है। ताकि वाहन मालिक के ऊपर कार्यवाही की जा सके। लगातार पुलिस छापेमारी से बिहार में प्रतिबन्धित विदेशी शराब की बरामदगी से शराब माफिया में हड़कम्प मचा हुआ है।







