Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

पकठौल में स्वच्छता पर्यवेक्षक सहित वार्ड स्तर पर स्वच्छता मित्र का हुआ चयन।

पकठौल में स्वच्छता पर्यवेक्षक सहित वार्ड स्तर पर स्वच्छता मित्र का हुआ चयन।

आरएम न्यूज संवाददाता तेघड़ा ( बेगूसराय)

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के दूसरे फेज के लिए चयनित पकठौल पंचायत में  ठोस एवं तरल अपशिष्ट पदार्थों के उठाव एवं उसके निस्तारण को लेकर वार्ड स्तर पर स्वच्छता कर्मी एवं पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक की नियुक्ति को लेकर पकठौल में आम सभा आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया पंकज कुमार सहनी ने किया  । जिस आमसभा में सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार प्रवीण कुमार का चयन पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक के रूप में किया गया। पर्यवेक्षक के लिए 3 अभ्यार्थियों ने आवेदन पत्र दाखिल किया था। शैक्षणिक योग्यता सहित अनुभव प्रमाण पत्र के आधार पर प्रवीण कुमार का चयन स्वच्छता पर्यवेक्षक के रूप में किया गया। चयन कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडे, प्रखंड समन्वयक अमलेन्दु कुमार, पंचायत की मुखिया पंकज कुमार सहनी, पंचायत सचिव महेंद्र पासवान कार्यपालक सहायक रामचंद्र कुमार सिंह, के अलावे जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे। प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडे ने बताया कि अब पंचायत के अंदर शहर के अनुरूप तरल एवं ठोस कचरा का उठाव डोर टू डोर किया जाएगा जिसको लेकर आज पंचायत स्तर पर स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं वार्ड स्तर पर स्वच्छता कर्मी की नियुक्ति कर ली गई है।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom