वीरपुर पुलिस ने लावारिश हालात में बाइक की बरामद
वीरपुर बेगुसराय आरएम न्यूज संवाददाता।
वीरपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार मिश्र संध्या गस्ति के दौरान दल बल के साथ थाना क्षेत्र के डीह पर पंचायत के मध्य विद्यालय के पास से लावारिश हालात में एक न्यू लाल रंग की अपाची बाइक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बी आर 09 ए एन 3211 को बरामद किया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह बाइक 13 मार्च को दिन के लगभग 12 बजे से यहां लगा हुआ था।14 मार्च शाम को बाइक संदेहास्पद होने की स्थिति में पुलिस को सूचना दिया गया। इस संबंध में थाना पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि बाइक के हेण्डील लाॅक टुटा हुआ है। जिससे संदेह होता है कि बाइक चोरी या लूट का हो सकता है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


