रामनवमी को लेकर डीएसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च का किया गया आयोजन
आरएम न्यूज संवाददाता तेघड़ा (बेगूसराय)तेघड़ा अनुमंडलीय डीएसपी रविंद्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च ।
रामनवमी पर्व में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर बुधवार को अनुमंडल के मंसूरचक प्रखंड अंतर्गत विभिन्न मार्गों से तेघड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद , बीडीओ सुभाष कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। फ्लैग मार्च प्रखंड मुख्यालय से सिमरतल्ला चौके एवं थाना परिसर से शुरू होकर महेन्द्र गंज, समसा , पाकड़तौर, कस्टोली , आगापुर, गणपतौल चौक,फाटकचौक, मकदमपुर होकर समसा से थाना परिसर में इसका समापन हुआ। फ्लैग मार्च में सीआई उमेश प्रसाद, एसआई अशोक कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी एवं सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल हुए।






